Move to Jagran APP

अहमदाबाद में गर्भवती महिला से हैवानियत, आरोपी पड़ोसी फरार

गुजरात के अहमदाबाद में गर्भवती महिला को उसके घर में ही बंधक बनाकर पड़ोसी ने दुष्‍कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 03:19 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 03:19 PM (IST)
अहमदाबाद में गर्भवती महिला से हैवानियत, आरोपी पड़ोसी फरार
अहमदाबाद में गर्भवती महिला से हैवानियत, आरोपी पड़ोसी फरार

अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के अहमदाबाद में एक गर्भवती महिला से उसके ही घर में बंधक बनाकर उसके दो वर्षीय पुत्र के सामने ही दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का पड़ोसी, दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। काम से घर लौटने पर महिला ने अपने पति को आपबीती सुनाई,  इसके बाद दोनों नारोल थाने पहुंचे और आरोपी भरत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है।  

loksabha election banner

 जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के पीपलज के गोपालपुर क्षेत्र की 22 वर्षीय शादीशुदा महिला का पति बीते दिन लाल दरवाजा क्षेत्र में कपड़े की खरीदारी करने गया था। उस समय महिला अपने दो वर्षीय पुत्र के साथ घर में अकेली थी। इस दौरान उसी क्षेत्र में रहने वाला भरत परमार उसके घर आया। महिला से उसके पति के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसका पति लाल दरवाजा गया है। इस पर भरत ने कहा कि वह यहीं पर इंतजार करेगा, उसे जरूरी काम है। इस पर महिला ने उसे घर में बैठने को कहा।

 घर में बैठने के साथ ही भरत ने महिला का हाथ पकड़ उसे बिस्तर पर धक्का मार दिया। महिला शोर न मचाये इसलिये उसने मुंह पर स्टीकर चिपका उसके हाथ बांध दिये। इसके बाद उसने जबरन महिला से दुष्कर्म किया। जाते-जाते धमकी भी दी कि यदि उसने पति को इस घटना की जानकारी दी तो उसे जान से खत्‍म कर देगा। वहीं कपड़ा खरीदकर आये पति ने पत्नी के हालत देखते ही पूछताछ की। पत्नी ने पूरी हकीकत बतायी। पति-पत्नी ने नारोल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी है।

 महिला ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती हैं। फिर भी जबरदस्ती करने पर उसने शोर मचाया तो भरत ने उसका मुंह दबा स्टीकर चिपका दिया और उसके हाथ बांध दिये। नारोल पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीम बनायी गयी। आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तार की जायेगी  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.