मां-बाप ने किया लाडली के जिस्म का सौदा, नाबालिग का बयान सुनकर आप भी चौंक जाएंगे
Misbehavior. पुलिस थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची लड़की ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीने से उसका हर रोज यौन शोषण हो रहा है।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात के अमरैली जिले में एक नाबालिग लड़की ने अपने ही सगे माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंची लड़की ने आरोप लगाया कि पिछले छह महीने से उसका हर रोज यौन शोषण हो रहा है। उसके माता-पिता रुपयों के लालच में हर रोज उसके जिस्म का सौदा कर रहे हैं। इससे वह गर्भवती हो गई है। लड़की की बात सुनकर पुलिस चौंक गई।
चलाला के नांगध्रा गांव का यह मामला है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इस कारण उसके माता-पिता उसके जिस्म सौदा कर रहे हैं। पिछले छह महीने से उसका यौन शोषण हो रहा है। इससे वह गर्भवती हो गई है। इसके बाद भी उससे कई लोग संबंध बना रहे हैं। वह अब यह सहन नहीं कर पा रही है।
चालाला पुलिस ने बताया कि उसके माता-पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376,372,314 व पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के बाद से दोनों फरार हो गए। गांववालों से पूछताछ की गई है। पीड़िता गंभवर्ती होने से उसे महिला विकास गृह भेज कर आगे की जांच शुरू की गई है।