Move to Jagran APP

Gujarat: भुज में अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

Gujarat कच्छ जिले के भुज में किशोरी को कथित तौर पर अपहरण कर जबरन देसी शराब पीने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामल में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 20 Mar 2022 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 20 Mar 2022 05:51 PM (IST)
Gujarat: भुज में अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार
गुजरात के भुज में अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार गिरफ्तार। फाइल फोटो

भुज, प्रेट्र। गुजरात में एक किशोरी को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना भुज की है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपितों को दबोचा है। कच्छ जिले के भुज कस्बे में एक 17 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर अपहरण कर जबरन देसी शराब पीने के बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह के मुताबिक, गत 16 मार्च को भुजिया इलाके में खेत में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर दस दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी बेहोश पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एसपी ने कहा कि किशोरी एक दोस्त के साथ खेत में गई थी, यहां दोस्त ने उसे शराब पिलाई और खुद भी पी ली, इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अन्य लोगों ने उससे दुष्कर्म किया।

gujarat banner

सभी आरोपित दस दिन की पुलिस हिरासत में

पीड़िता की शिकायत के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के मुताबिक, एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद वह शराब के नशे में बेहोश हो गई थी। दूसरे व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करना कबूल कर लिया है। यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या अन्य दो आरोपितों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था, जब वह बेहोश थी। भुज बी डिवीजन पुलिस ने चार आरोपितों पर भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 366 (अपहरण), 328 (जहर से चोट पहुंचाना), 376 (दुष्कर्म), और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होने वाले) के तहत आरोप लगाया है। यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम पर भी कार्रवाई हुई। जांच में शामिल एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एक से अधिक लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। यह पता लगाने के लिए पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है कि क्या बाकी दो आरोपितों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों की पहचान हुसैन काकल (35), राहुल सथवारा (19), वलजी वढियारा (24) और महेश माहेश्वरी (20) के रूप में की गई है। सभी आरोपितों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.