Move to Jagran APP

Gujarat By Election 2020: गुजरात में कड़ी सुरक्षा के बीच 58.14 फीसद मतदान

Gujarat By Election 2020 गुजरात उपचुनाव में औसत मतदान 58.14 फीसद दर्ज किया गया। आदिवासी बहुल डांग में सबसे अधिक 74.71 फीसद मतदान हुआ। कांग्रेस व भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ आचार संहिता भंग की शिकायत आयोग से की है।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 08:54 PM (IST)
Gujarat By Election 2020: गुजरात में कड़ी सुरक्षा के बीच 58.14 फीसद मतदान
गुजरात में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग।

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात में विधानसभा की आठ सीट के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव

loksabha election banner

में 81 उम्‍मीदवारों का भाग्‍य ईवीएम में लॉक हो गया। उपचुनाव में औसत मतदान 58.14 फीसद दर्ज किया गया। आदिवासी बहुल डांग में सबसे अधिक 74.71 फीसद मतदान हुआ। कांग्रेस व भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ आचार संहिता भंग की शिकायत आयोग से की है। वहीं कांग्रेस विधायक ललित कगथरा को मोरबी

विधानसभा क्षेत्र में घुमते पुलिस ने हिरासत में लिया। विधानसभा की आठों सीट पर सुबह 7 बजे धीमी गति मतदान शुरू हुआ। शाम होते-होते मतदान ने जोर पकडा लेकिन इसके बावजूद औसत मतदान का प्रतिशत गत विधानसभा चुनाव में 68.41 से कम ही रहा।

पुलिस ने करजण में कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं को 57700 की नकदी के साथ पकड़ा। पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारी मीत पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया है। वहीं मोरबी में मतदान केंद्र में भाजपा का पंपलेट बांटने तथा मालिया में एक मतदान केंद्र के बाहर सरपंच व भाजपा पदाधिकारी मतदाताओं से वोट किसे दिए ऐसे पूछते नजर आऐ। करजण का ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ जिसमें भाजपा का मास्‍क पहनकर दो युवक ऑटो में बैठे मतदाताओं को सौ-सौ के नोट देते कैमरे में कैद हो गए। शाम को कांग्रेस के विधायक ललित कगथरा को मोरबी के मालिया इलाके से पुलिस ने हिरासत में लिया, वे अपना जिला छोड़कर मतदान वाले क्षेत्र में घूम रहे थे।

उधर कांग्रेस ने राजकोट विधायक गोविंद पटेल के मोरबी में होने का वीडियो शेयर कर सवाल उठाए। गढडा के नूतन विध्‍यालय मतदान केंद्रमें भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर डंडे बरसाऐ। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान करानेका आरोप लगाया जिसके बाद दोनों आमने सामनेआ गए। मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच लोगों ने सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए भारी तादात में मतदान किया। रूपाणी ने इस मतदान को सरकार के कामकाज का समर्थन बताया। उधर, कांग्रेस अध्‍यक्ष अमित चावड़ा ने कहा कि जनादेश का अपमान कर सत्‍ताधारी दल में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए मतदाता बाहर निकले हैं।

विधानसभा सीट मतदान प्रतिशत

अबडासा 57.78

करजण 65.94

लींबडी 56.04

मोरबी 51.88

कपराडा 67.34

गढडा 47.82

धारी 42.18

डांग 74.71

देश में 10 राज्यों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर मतदान हुआ।

Gujarat By Election 2020 Updates:

गुजरात में शाम पांच बजे तक 55.84 फीसद मतदान

गुजरात में शाम को 5:00 बजे तक 55.84 फीसद मतदान हुआ। सौराष्ट्र के कांग्रेस विधायक ललित कगथरा को मालिया के जसापर गांव से हिरासत में लिया गया। मतदान के दिन विधानसभा क्षेत्र में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है लेकिन वह मोरबी के मालिया गांव के पास जैसा पुर इलाके में कांग्रेस के पक्ष में जन संपर्क कर रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि मोरबी में आचार संहिता का भंग किया गया। भाजपा ने मतदाताओं को खरीदने का प्रयास किया। पुलिस व प्रशासन सरकार की मशीनरी का दुरुपयोग कांग्रेस के प्रत्याशी में कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने में किया गया

गुजरात उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक 47.98 % फीसद वोटिंग

गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। गुजरात की आठ सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक यहां 47.98% मतदान हुआ है। अबडासा 47, लींबडी 47.42, करजण 54.39, कपराडा 5,169, धारी 33, गढडा 40.60% मतदान हुआ है।

इसमें सबसे ज्यादा डांग सीट पर अब तक 51.54% मतदान हुआ है। कोरोना के चलते इस बार सामान्य तौर पर प्रति 1500 मतदाताओं पर एक बूथ की जगह मात्र 1000 मतदाताओं पर एक बूथ बनाया गया है। मतदाता शाम 6 बजे तक ही वोट डाल सकेंगे।

मध्य प्रदेश उपचुनाव: दोपहर 4 बजे तक 57.09 फीसद वोटिंग

मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शाम 4 बजे तक 57.09 % मतदान हुए हैं।

नागालैंड उपचुनाव: दोपहर 2 बजे तक 55 फीसद वोटिंग

नागालैंड में आज दो विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर 2 बजे तक नागालैंड में 55 फीसद वोटिंग हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने कहा कि कोहिमा जिले की दक्षिणी अंगामी -1 सीट और किफिर जिले की पुंगरो किफेरी सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

ओडिशा उपचुनाव: दोपहर 1 बजे तक 40.52% वोटिंग

ओडिशा में दो विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग चल रही है। दोपहर एक बजे तक ओडिशा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 40.52% वोटिंग हो गई है। बालासोर सीट पर 41.36 फीसदी मतदान हुआ। टिट्रोल निर्वाचन क्षेत्र में 39.68 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बूथ इंचार्ज को धमकाने का भाजपा पर आरोप

कांग्रेस ने नखत्राणा के मोटी वेडहार गांव में अपने बूथ इंचार्ज को धमकाने का भाजपा पर आरोप लगाया। चुनाव आयोग को इसकी लिखित शिकायत कांग्रेस ने कार्यवाही की मांग की। गेढी गांव में कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। मालिया में एक स्थानीय सरपंच ने मतदाताओं से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि वोट किसे दिया, कांग्रेस ने इसे गुप्त मतदान की आचार संहिता के विरुद्ध तथा लोगों पर भाजपा के समर्थन में मतदान करने का दबाव डालने का तरीका बताया।

गुजरात उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 29.03% वोटिंग

गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। गुजरात की आठ सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक यहां 29.03% मतदान हुआ है।

कर्नाटक उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है।राजा राजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक क्रमश: 26.58% और 44.13% मतदान हुआ है। 

छत्तीसगढ़ में अब तक 21.52 फीसद वोटिंग

छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी है। छत्तीसगढ़ में मरवाही विधानसभा सीट के लिए आज वोटिंग जारी है। फिलहाल यहां अब तक 21.52 फीसद वोटिंग हुई है। 

नागालैंड में सबसे ज्यादा 58.18% वोटिंग, यूपी में सबसे कम वोटिंग

देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे सबसे ज्यादा वोट नागालैंड विधानसभा सीट पर पड़े हैं।नागालैंड में सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक मतदान प्रतिशत 58.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उत्तर प्रदेश में सबसे कम 18.49 प्रतिशत वोटिंग हुई है। मध्य प्रदेश में मतदान प्रतिशत 26.54 प्रतिशत है, जबकि राज्य में सबसे अधिक मतदाता मंदसौर जिले (35.38 प्रतिशत) में देखे गए हैं, जबकि सबसे कम खंडवा (18.37 प्रतिशत) में है। 

ओडिशा में मतदान प्रतिशत 26.24 प्रतिशत, तेलंगाना में 34.33 प्रतिशत, झारखंड में 30.37 प्रतिशत, कर्नाटक में 17.36 प्रतिशत, हरियाणा में 19.50 प्रतिशत, गुजरात में 22.41 प्रतिशत और छत्तीसगढ़ में 21.50 प्रतिशत पूर्वाह्न 11 बजे तक है।

तेलंगाना उपचुनाव की वोटिंग जारी

तेलंगाना विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक दुबक्का विधानसभा सीट पर सुबह 10 बजे तक 12.74 % मतदान हुआ है। दुबक्का विधानसभा क्षेत्र में 20 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इस साल अगस्त में स्वास्थ्य समस्याओं के कारण टीआरएस के विधायक सोलीपता रामलिंगा रेड्डी की मृत्यु के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने पड़ रहे हैं। टीआरएस ने उनकी विधवा सोलीपेटा सुजाथा को मैदान में उतारा है

गुजरात उपचुनाव: अब तक 22.41% मतदान

गुजरात में आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात में अब तक 22.41% मतदान हो चुका है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा।

गुजरात उपचुनाव: दो युवकों से 57,000 जब्त

पुलिस ने गश्त के दौरान वड़ोदरा के कर्जन में दो युवकों से 57,000 जब्त किए। रूपा गांव के पास से कार्यकर्ताओं सोहेल चौहान जिग्नेश पटेल को पकड़ा। कांग्रेस समर्थक मीत पटेल नामक व्यक्ति से रुपए लाने की बात आई सामने। मतदाताओं को रुपए बांटने के लिए लाए गए। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं को नोट बांटते नजर आ रहे हैं। आदिवासी बहुल इलाके में मतदाताओं को वोट के बदले नोट बांटने का कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर आरोप। वीडियो लिंबड़ी विधानसभा का बताया जा रहा है।

गुजरात उपचुनाव: मोरबी न्यु नवलखी गांव में एक भी वोट नहीं

गुजरात के मोरबी के मालिया तहसील की न्यु नवलखी गांव में एक भी वोट नहीं पड़ा है। बता दें कि अलग ही ग्राम पंचायत की मांग को लेकर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया है। जानकारी के अनुसार मोरबी के बॉयज हाई स्कूल मतदान केंद्र पर भाजपा की एक प्रचार पत्रिका पंपलेट बांटने पर विवाद होने पर कांग्रेस ने मतदान बंद कराया है। 

नागालैंड उपचुनाव: अब तक करीब 37 फीसद मतदान

नागालैंड में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की वोटिंग हो रही है। नागालैंड के दक्षिणी अंगामी- I और पुंग्रो-किफायर विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कोहिमा में लोग वोट डाल रहे हैं। सुबह 10 बजे तक यहां 36.98% मतदान दर्ज किया गया है।

तेलंगाना उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार ने डाला वोट

तेलंगाना में आज उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। डबका उपचुनावों के लिए बीजेपी उम्मीदवार रघुनंदन राव ने विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

गुजरात उपचुनाव: औसत मतदान अब तक 14.32%

गुजरात की 8 विधानसभा सीटों पर औसत मतदान अब तक 14.32% रहा है। लिंबड़ी में सबसे अधिक 22.52%, मोरबी में 21 फ़ीसद, कपराड़ा में 14%, धारी में 6.29%, अबडासा में 11%, गढडा 19.57%,डांग 8.87%, करजण में वोटिंग 5.27% रही है।

आदिवासी लोग मतदान करने पहुंचे

आदिवासी बहुल कपराडा तहसील में आदिवासी मतदाता कोरोना महामारी के चलते पूरी सावधानी के बीच मतदान करने पहुंचे। मतदान से पहले थर्मल गन से कर्मचारियों ने मतदाताओं का तापमान लिया। इसके बाद उन्हें वोट देने के लिए जाने दिया गया।

सुबह 10 बजे तक कई राज्यों के उपचुनाव का मतदान प्रतिशत- 

ओडिशा उपचुनाव (बालासोर और तीर्थोल) - 9.81% वोटिंग

नागालैंड उपचुनाव (दक्षिणी अंगामी- I, पुंग्रो-किफायर) - 36.98% वोटिंग

छत्तीसगढ़ उपचुनाव (मरवाही) - 2.40% वोटिंग

तेलंगाना उपचुनाव (डबका) - 12.74% वोटिंग

-------------------------------------------------------------------------------------------------------------

कर्नाटक उपचुनाव: सुबह 10 बजे तक 6.90% मतदान

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। यहां सिरा और राजा राजेश्वरी नगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव मतदान हो रहा है। सिरा और राजा राजेश्वरी नगर में सुबह 10 बजे तक 6.90% मतदान हुआ है।

गुजरात उपचुनाव: सुबह 10 बजे तक 11.52% वोटिंग

गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों के लिए उपचुनाव के लिए सुबह 10 बजे तक कुल 11.52% मतदान हुआ है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।

ओडिशा उपचुनाव: 2 सीटों के लिए मतदान जारी

ओडिशा में आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। ओडिशा के बालासोर में मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले निर्वाचन अधिकारी मतदाताओं के शरीर के तापमान की जांच कर रहे हैं। ओडिशा में दो विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है।

गुजरात उपचुनाव: कई सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ा

गुजरात उपचुनाव के तहत कच्छ के अबदासा सीट पर सुबह 9 बजे तक 11% मतदान हुआ है। करजण में 5.27 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

गुजरात उपचुनाव: लिंबडी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने डाला वोट

गुजरात में उपचुनाव की वोटिंग जारी है। इस बीच लिंबडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार किरित सिंह राणा ने सुरेंद्रनगर में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। यहां 8 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का मतदान जारी है। 

कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार ने डाला वोट

कर्नाटक में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। आरआर नगर उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कुसुमा एच ने जेएसपीयू कॉलेज में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है।

छत्तीसगढ़ उपचुनाव: सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी

छत्तीसगढ़ में उपचुनाव के तहत मरवाही विधानसभा के लिए वोटिंग जारी है। एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा और कोरोना वायरस प्रोटोकॉल लागू हैं। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और यह शाम 6 बजे समाप्त होगा। JCC (J) के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का 29 मई को निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिस कारण मरवाही विधानसभा जो कि एक अनुसूचित जनजाति (एसटी) सीट है, इस पर उपचुनाव कराने पड़े हैं। 

गुजरात उपचुनाव: पहले एक घंटे में 4 से 5 फीसद मतदान

गुजरात की आठ विधानसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। पहले एक घंटे में 4 से 5 फीसद मतदान हुआ है। 3024 मतदान केंद्रों में से 900 केंद्र की हो रही है वेबकास्टिंग। गुजरात में उपचुनाव के लिए सुरेंद्रनगर में एक मतदान केंद्र पर मतदान जारी है। राज्य की 8 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इसके लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

गुजरात उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने डाला वोट

गुजरात में उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा ने अपना मतदान किया है। डांग सीट के भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल वडसा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा ने मतदान किया है।  कांग्रेस के उम्मीदवार शांतिलाल संघाणी ने भी वोट डाला है।

गुजरात उपचुनाव: कई जगहों पर EVM मशीन हुई खराब

एक जानकारी के मुताबिक, गुजरात में कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की खबर है। मोरबी के मालिया क्षेत्र में ईवीएम बंद हुई, वलसाड के कपड़ा में ईवीएम मशीन खराब होने की खबर है। करजण के सापा सहित कुछ गांव में ईवीएम बिगड़ने होने की सूचना है।

गुजरात उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

गुजरात उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। गुजरात में 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान भी शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटें और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

गुजरात उपचुनाव: इन सीटों पर हो रहा चुनाव

गुजरात में आज आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 81 उम्मीदवार मैदान में हैं। गुजरात उपचुनाव के लिए करीब 19 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। आज अबडासा, लिंबडी, मोरबी, धारी, गढ़दा, कर्जन, डांग और कपराडा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होने वाला है।

उपचुनाव: 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

आज देश में बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के साथ देश के 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत 54 सीटों पर मतदान चल रहा है। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2-2 सीटों और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर आज मतदान हो रहा है।

गुजरात उपचुनाव: 18 लाख से अधिक मतदाता रजिस्टर

आज होने वाले उपचुनाव के मतदान के लिए 18 लाख 75 हजार 32 वोटर पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग ने प्रति एक हजार मतदाताओं के लिए एक बूथ तैयार किया है। 3024 मतदान केंद्रों पर मतदान की व्यवस्था की गई है। कोरोना महामारी के चलते आयोग ने मतदान केंद्रों के सैनिटाइजेशन, चुनाव कर्मियों के लिए 3400 थर्मल गन, 41 हजार, 82 हजार यूज एंड थ्रो मास्क, एन 95-फेस मास्क, फेस मास्क फील्ड, 41 हजार रबर दस्ताने तथा मतदाताओं के लिए पॉलिथीन के 21 लाख हैंड ग्लव्स की व्यवस्था की है। 

गुजरात उपचुनाव: सितंबर 20 में चुनाव आयोग ने की थी घोषणा

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ एस मुरली कृष्णा ने बताया कि गुजरात की अबडासा, धारी, मोरबी, लिंबड़ी, करजण (सभी सामान्य) व अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित कपराडा व डांग तथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गढडा सीट से विधायकों के इस्तीफा देने के कारण सितंबर 20 में चुनाव आयोग ने इन सीटों पर चुनाव की घोषणा की थी।

गुजरात उपचुनाव: भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी

गुजरात में दोनों प्रमुख दलों भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के लिए जहां आठ सीटों का चुनाव परिणाम प्रतिष्ठा की जंग है, वही कांग्रेस को अपनी साख बचाने की फिक्र है। मुख्यमंत्री रूपाणी ने अपनी हर चुनावी सभा में बार-बार कांग्रेस में गुटबाजी व चुनाव के बाद कांग्रेस के टूटने की संभावना पर चर्चा की, वही कांग्रेस ने अपना चुनाव प्रचार गद्दार वर्सेज वफादार पर फोकस रखा है।

गुजरात उपचुनाव: इस बार क्यों रोचक है मुकाबला ?

इस बार मुकाबला इसलिए भी रोचक नजर आ रहा है, क्योंकि आठ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने उन पांच पूर्व विधायकों को प्रत्याशी बनाया है, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। मोरबी में कांग्रेस के प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने वेतन के 2400000 रुपये हर जनता की सेवा पर खर्च करने का वादा कर चर्चा में है, वही अबदासा में एक निर्दलीय प्रत्याशी के कांग्रेस के समर्थन में आने की चर्चा ने मुकाबले को कांटे का बना दिया है। 

गुजरात उपचुनाव: कांग्रेस के ये उम्मीदवार मैदान में

उपचुनाव में कांग्रेस से शांतिलाल शेधानी (अबडासा), चेतन खाचर (लिंबडी), जयंतीलाल पटेल (मोरबी), सुरेश कोटाडिया (धारी), मोहन सोलंकी (गढ़दा), किरीट सिंह जडेजा (कर्जन), सूर्यकांत गावित (डांग) और बाबूभाई पटेल (कपराडा) से चुनाव लड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.