यूरो गायनेक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में किया जाएगा लाइव थ्रीडी रोबोटिक ऑपरेशन
इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसीज एण्ड रिसर्च सेंटर अहमदाबाद में चार दिवसीय यूरो गायनेक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद सिविल अस्पताल परिसर में स्थित इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ किडनी डिसीज एण्ड रिसर्च सेंटर में चार दिवसीय यूरो गायनेक अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया है। इसमें विश्व के 500 से भी अधिक डॉक्टर भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान लाइव थ्रीडी रोबोटिक ऑपरेशन किया जाएगा। इस बार स्पेशल सेशन्स का आयोजन भी किया जाएगा।
यूरो गायनेक- 218 के चीफ ऑर्गेनाइजर एवं आइकेडीआरसी के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. विनीत मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में विश्व के श्रेष्ठ सर्जन रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक एवं वर्जनली सर्जरी करेंगे। यहां 50 से भी अधिक सर्जन प्रि-कांफ्रेंस में एक साथ लाइव सर्जरी करेंगे। इसका मुख्य उदेश्य यूरो गायनेक का विश्व स्तर पर होने वाले डेवलपमेंट से भारत के डाॅक्टरों को परिचित करवाना है। इस कांफ्रेंस में यूके, आस्ट्रेलिया, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश , दुबई सहित अनेक देशों के यूरगायनेक आएंगे।
मुंबई से आये महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि देश की 1.60 करोड़ महिलाएं मूत्र रोग से पीड़ित है। वे संकोच वश इस बीमारी का किसी से उल्लेख नहीं करती । इसमें बूंद-बूंद कर पेशाब होता रहता है। इससे महिलाएं बाहर निकलने में भी शर्म महसूस करती है। हालांकि इस बीमारी को दवाई और ऑपरेशन द्वारा ठीक किजा जा सकता है।
इस अवसर डाक्टर विनीत मिश्रा ने बताया क कि इस चार दिवसीय कांफ्रेस के दौरान आस्ट्रेलिया के डॉ. अजय राने द्वारा केयर ऑफ वुमन वाम्ब टू टोम्बज आयोजित किया जायेगा। इस दौरान 15-18 दिसम्बर होटल स्टार टोटेल में कांफ्रेस आयोजित की जाएगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फेकल्टी द्वारा रिसर्च पेपर प्रस्तुत करने के साथ ही विविध विषयों पर वार्तालाप भी किया जाएगा।