विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kutch Accident: गुजरात के कच्छ में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टक्कर में बस के उड़े परखच्चे; 5 लोगों की मौत

Published: Fri, 21 Feb 2025 01:59 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2025 03:29 PM (IST)

Kutch Accident कच्छ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से 5 लोगों ...और पढ़ें

Kutch Accident कच्छ जिले में भीषण सड़क हादसा।
Kutch Accident कच्छ जिले में भीषण सड़क हादसा।

HighLights

  1. दुर्घटना में घायल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया
  2. हादसा केरा और मुंद्रा के बीच में हुआ।

जेएनएन, भुज। Kutch Accident गुजरात के कच्छ जिला स्थित भुज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना केरा और मुंद्रा के बीच हुई। जिसमें एक निजी बस और ट्रक के बीच दुर्घटना हो गई। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे।

कच्छ कलेक्टर अमित अरोरा ने प्राथमिक रिपोर्ट में 9 मौत होने की बात कही थी, हालांकि मगर बाद में 5 मौत की बात कही है। 

दुर्घटना में घायल 38 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना पुलिस और 108 टीम को दे दी गई है।