विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: गांधीनगर में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी पर 24 घंटे में दो FIR दर्ज, पुलिस से हुई थी बहस

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:04 AM (IST)

गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव के दौरान पुलिस के कार्य में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार के आरोप में कांग्रेस विधायक जिग्नेश ...और पढ़ें

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी पर 24 घंटे में दो एफआईआर (फाइल फोटो)

कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी पर 24 घंटे में दो एफआईआर (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात की गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव के दौरान पुलिस के कार्य में बाधा डालने एवं अभद्र व्यवहार को लेकर कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ बीते 24 घंटे में दो प्राथमिकी की दर्ज की गई है।

गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी को सेक्टर 13 पुलिस थाने में बुलाया गया था।

मेवाणी को जानकारी मिलते ही वह भी पुलिस थाने पहुंचे और वहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस थाने से लेकर आए थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक एवं पुलिस के बीच बहस हुई थी।

पुलिस ने विधायक के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, मेवाणी का कहना है कि सरकार एवं पुलिस ठाकोर समाज की 150 करोड़ रुपये की जमीन हड़पने वाले एक भाजपा नेता को बचाने के लिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।