गुजरात: भक्ति और साहस का अनूठा मेल, जामनगर में नवरात्रि पर 'मोदी रास' बना आकर्षण का केंद्र
जामनगर में नवरात्रि के दौरान 'मोदी रास' आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें अमित मंडलिया प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा में प्रस्तुति देते हैं।
-1792170729885_m.webp)
जामनगर में 'मोदी रास' नवरात्रि का मुख्य आकर्षण। (फोटो-ANI)
HighLights
जामनगर में 'मोदी रास' नवरात्रि का मुख्य आकर्षण।
अमित मंडलिया 14 साल से मोदी की वेशभूषा में।
कलाकार सिर पर जलती धूपदानी रखकर करते हैं नृत्य।
डिजिटल डेस्क, जामनगर। पिछले 14 साल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में प्रस्तुति दे रहे अमित मंडलिया जामनगर में नवरात्रि के दौरान आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
पंचेश्वर टावर के पास चामुंडा युवक मंडल की ओर से आयोजित पारंपरिक गरबा समारोह में युवक सिर पर जलते धूपदानी रखकर रास करते हैं। ‘मोदी रास’ के नाम से मशहूर इस अनूठी प्रस्तुति में भक्ति, पारंपरिक नृत्य और कौशल का साहसिक प्रदर्शन शामिल है।
चामुंडा युवक मंडल पिछले 40 साल से गरबा समारोह आयोजित कर रहा है। इसकी खासियत उन युवा कलाकारों की भागीदारी है, जो सिर पर जलती धूपदानी (धूनी) रखकर ताल के साथ नृत्य करते हैं। आग और लोकनृत्य के इस अनूठे मेल ने जामनगर के नवरात्र में इस आयोजन को खास आकर्षण बना दिया।
मोदी जैसी वेशभूषा पहनकर मंडलिया पिछले 14 साल से खास अंदाज में रास कर रहे हैं। उनकी मौजूदगी इस आयोजन से जुड़ गई है और इसी वजह से पारंपरिक प्रस्तुति को लोकप्रिय नाम ‘मोदी रास’ मिला है।
अमित ने कहा, 'हमारे समूह का नाम चामुंडा युवक कुमारिका गरबी मंडल है और हम पिछले 40 साल से यह गरबी आयोजित कर रहे हैं। पिछले 14 साल से हममें से एक व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी की वेशभूषा पहनकर रास कर रहा है।'
सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार
