विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: मेवाणी के बाद अब पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर जमीन विवाद में घिरे, लगे गंभीर आरोप

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:03 PM (IST)

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर स्थित खोराज गांव की जमीन विवाद में फंस गए हैं। ...और पढ़ें

जगदीश ठाकोर जमीन विवाद में घिरे (फाइल फोटो)

जगदीश ठाकोर जमीन विवाद में घिरे (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सरखेज-गांधीनगर हाइवे पर स्थित अदाणी शांतिग्राम के पास खोराज गांव की जमीन को लेकर गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष जगदीश ठाकोर का नाम विवाद में फंसता नजर आ रहा है। उनके करीबी रवि ठाकोर व उसके दो साथियों पर किसान का अपहरण कर जमीन अपने लिखाने का दबाव डालने का आरोप लगा है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष एवं पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर के करीब रवि ठाकोर के खिलाफ खोराज गांव के किसान काजल ठाकोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी करोडों रु की जमीन अपने नाम कराने के इरादे से रवि व उसके दो साथी गाभु रबारी तथा बलदेव रबारी ने उसका अपहरण किया।

हालांकि शिकायत में कांग्रेस नेता का सीधे कहीं नाम नहीं है लेकिन इस मामले में जगदीश ठाकोर के शामिल होने का नाम सामने आते ही उनहोंने कहा कि जमीन विवाद उनके सामने आने के बाद मुख्‍यमंत्री कार्यालय में शिकायत करने का सुझाव दिया था। इस बारे में कांग्रेस के एक अन्‍य नेता नटुजी ठाकोर से भी जगदीश ठाकोर की बात हुई लेकिन नटुजी ने व्‍यस्‍त होने की बात कहते हुए इस विवाद से किनारा कर लिया।

पूर्व सांसद ठाकोर का आरोप है कि उन्‍हें भाजपा नेता के जमीन घोटाले को उजागर करने की सजा मिल रही है। गत दिनों कांग्रेस विधायक जिग्‍नेश मेवाणी ने भी भाजपा नेता के जमीन मामले में आवाज उठाई तो उसके खिलाफ गांधीनगर में पुलिस केस दर्ज हो गया था।

चुनाव के दौरान मेवाणी कांग्रेस प्रत्‍याशी को पुलिस थाने में बुलाकर पुछताछ का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं को थाने से अपने साथ ले आए थे। ध्‍यान रहे कि मेवाणी के खिलाफ इस मामले में राजकार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस अधिकारियों से दुर्व्‍यवहार का मामला दर्ज किया गया था।