विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: गुजरात के जामनगर में जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, विमान के उड़ गए परखच्चे

Published: Wed, 02 Apr 2025 10:20 PM (IST)Updated: Thu, 03 Apr 2025 12:00 AM (IST)

भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर के सुवरदा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल ...और पढ़ें

इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ हादसे की जगह पर जुटी हुई है।
इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ हादसे की जगह पर जुटी हुई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा जामनगर के कलावड रोड पर सुवरदा गांव के पास हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल पर धुएं का गुबार देखा गया है। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। जानकारों के मुताबिक, विमान के परखच्चे उड़ गए हैं और आसपास के इलाके में जा गिरे हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ हादसे की जगह पर जुटी हुई है।

जामनगर के एसपी प्रेम सुख डेलु ने कहा, "वायु सेना के (जगुआर) ट्रेनी विमान में दो पायलट थे। एक को बचा लिया गया है और अस्पताल ले जाया गया है। दूसरे पायलट को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है।"

वहीं जामनगर के कलेक्टर केतन ठक्कर ने बताया, "जामनगर जिले में वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। एक पायलट को बचा लिया गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निशमन दल मौके पर मौजूद है और उसने आग बुझा दी है। वायुसेना दल, अग्निशमन दल, पुलिस और अन्य दल बचाव के लिए यहां मौजूद हैं...नागरिक क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है...विमान खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ..."

अतीत के हादसे

यह पहली बार नहीं है जब जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो। इससे पहले भी कई मौकों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। भारतीय वायुसेना के पास जगुआर विमानों का एक बेड़ा है, जो मुख्य रूप से ग्राउंड अटैक और सामरिक हमलों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।