विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में उप मुख्यमंत्री संघवी की अध्यक्षता में राउंडटेबल बैठक, रणनीतिक साझेदारी व निवेश पर चर्चा

By Shatrughna SharmaEdited By: Deepak Gupta
Published: Mon, 19 Oct 2026 07:42 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने ओसाका, जापान में 'इन्वेस्ट इन गुजरात' राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की, जहां उन्होंने जापानी उद्योगपतियों ...और पढ़ें

जापान में उप मुख्यमंत्री संघवी की अध्यक्षता में राउंडटेबल बैठक। (फोटो साभार, सूचना विभाग गुजरात)

जापान में उप मुख्यमंत्री संघवी की अध्यक्षता में राउंडटेबल बैठक। (फोटो साभार, सूचना विभाग गुजरात)

HighLights

  1. संघवी ने ओसाका में 'इन्वेस्ट इन गुजरात' बैठक की अध्यक्षता की।

  2. जापानी उद्योगपतियों को वाइब्रेंट गुजरात समिट का आमंत्रण दिया।

  3. गुजरात-जापान के बीच आर्थिक व रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा।

शत्रुघ्न शर्मा, गांधीनगर। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आमंत्रण देने जापान पहुंचे उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ओसाका में जापान के उद्योगपतियों तथा निवेशकों के साथ एक उच्च स्तरीय ‘इन्वेस्ट इन गुजरात’ राउंडटेबल बैठक आयोजित की।

इसमें गुजरात तथा जापान के बीच आर्थिक संबंध को नई ऊंचाई तक ले जाने तथा रणनीतिक साझेदारी को अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। संघवी ने जापानी उद्यमियों को वाईब्रेंट गुजरात में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।

जापान उगते सूरज का देश व गुजरात उभरते अवसरों की भूमि: संघवी

ओसाका में आयोजित राउण्‍ड टेबल कॉन्‍फ्रेंस में वैश्‍विक जगत के उद्यमियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी तथा सरदार पटेल की भूमि गुजरात की ओर से उन सभी का हार्दिक स्वागत किया। संघवी बोले कि जापान उगते सूर्य का देश है और गुजरात उभरते अवसरों की भूमि।

भारत एवं जापान के बीच केवल व्यापारिक संबंध ही नहीं हैं; बल्कि दोनों देश परस्पर विश्वास, सम्मान और मूल्यों के साथ-साथ साझा संस्कृति भी रखते हैं।

गुजरात-जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी व निवेश पर चर्चा

गुजरात की आर्थिक क्षमता एवं औद्योगिक गतिशीलता के आंकड़े बताते हुए संघवी ने कहा कि देश की केवल 5 प्रतिशत जनसंख्या वाले गुजरात भारत की जीडीपी में 8 फीसदी की भागीदारी है। देश के कुल औद्योगिक उत्पादन में गुजरात की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है, जबकि भारत के कुल निर्यात का लगभग एक-तिहाई (1/3) निर्यात अकेले गुजरात से होता है।

इसके अतिरिक्त; भारत के कुल कार्गो हैंडलिंग का 40 प्रतिशत हिस्सा गुजरात के बंदरगाहों से संचालित होता है। राज्‍य में करीब 65 फीसदी ऊर्जा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त होती है।

संघवी ने बताया गुजरात यानी ‘स्पीड, स्केल और स्टेबिलिटी’। गुजरात में निर्णय तेजी से लिए जाते हैं और नीतियां अत्यंत पारदर्शी एवं स्पष्ट हैं।

'गुजरात पूरे भारत का प्रवेश द्वार, भारत दुनिया के लिए प्रवेश द्वार'

गुजरात पूरे भारत का प्रवेश द्वार है और भारत दुनिया के लिए प्रवेश द्वार है। जापान तथा गुजरात के संबंधों की चर्चा करते हुए संघवी ने जापानी उद्यमियों को याद दिलाया कि गुजरात में सुजुकी के प्‍लांट, बुलेट ट्रेन परियोजना व जापानी औद्योगिक पार्क यह बताता है कि जापानी, गुजरात में पहले से घर जैसा माहौल महसूस करता है।

संघवी ने कहा कि गुजरात आज इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे भविष्य के अत्याधुनिक क्षेत्रों का केन्द्र बन रहा है। जापान के पास अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी है और गुजरात के पास उत्कृष्ट प्रतिभा है; दोनों की शक्तियां मिलकर वैश्विक स्तर पर नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं।

ओसाका में 11 वन-टू-वन बैठकें

उप मुख्यमंत्री ने जापान के निवेशकों को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में आने का आमंत्रण देते हुए ‘आइए, देखिए, निवेश कीजिए और हमारे साथ विकास कीजिए’ का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने एक उच्च स्तरीय राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस के साथ अग्रणी उद्योगपतियों के साथ 11 महत्वपूर्ण वन-टू-वन बैठकें की। इसमें गुजरात में बड़े पैमाने पर निवेश लाने व औद्योगिक संबंध और मजबूत करने पर बात हुई।