हर्ष संघवी की जापान यात्रा: अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर बनाने की पहल, जापानी कंपनियों को निवेश का आमंत्रण
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने जापान यात्रा के दौरान विदेश मंत्री और उद्योगपतियों से मुलाकात कर गुजरात में निवेश का न्योता दिया।

हर्ष संघवी ने की अहमदाबाद को पुन: भारत का मैनचेस्टर बनाने की पहल। (फोटो साभार- गुजरात सूचना विभाग)
HighLights
हर्ष संघवी ने जापान के विदेश मंत्री और उद्योगपतियों से मुलाकात की।
गुजरात में वस्त्र और ऑटोमोबाइल उद्योगों में निवेश आमंत्रित किया।
अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर का गौरव दिलाने का लक्ष्य।
राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। वाईब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन से पहले जापान यात्रा पर गये उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने जापान के विदेश मामलों के मंत्री नाकासॉन यासुताका से मुलाकात की साथ ही एक ही दिन में 57 उद्योगपतियों तथा 72 ऑटोमोबाइल सप्लायर्स के साथ राउण्ड टेबल बैठक कर गुजरात में निवेश का न्यौता सौंपा।
संघवी ने जापान में 35 से अधिक टेक्सटाइल कंपनियों के साथ बैठक कर अहमदाबाद को एक बार पुन: भारत का मैनचेस्टर बनाने की पहली की।
उपमुख्यमंत्री ने गुजरात में विदेशी निवेश को बढाने के लिए एक ही दिन में जापान के टोक्यो व शिजुओका में विविध उध्योगों से जुडे 57 उद्यमियों तथा 72 ऑटोमोबाइल सप्लाई चैन से जुडे सप्लायर्स के साथ राउण्ड टेबल बैठक की। संघवी ने नवसारी में बन रहे पीएम मित्र पार्क में निवेश के लिए भी जापानी उद्यमियों को पार्क की विशेषताओं से अवगत कराया।
-1792593701599.webp)
संघवी ने अपनी इस यात्रा में टेक्सटाइल्स व स्टील कंपनी के उद्यमियों पर भी खास ध्यान रखा, जापान की 35 से अधिक टेक्सटाइल्स कंपनियों के उद्यमियों से मिलकर उन्हें निवेश का आमंत्रण दिया। संघवी की यह पहल भारत के मानचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध रहे अहमदाबाद को एक बार पुन: यह गौरव दिला सकती है।
गुजरात भारत का प्रमुख टेक्सटाइल केंद्र- संघवी
संघवी ने उद्यमियों को बताया कि गुजरात देश का प्रमुख टेक्सटाइल केंद्र के रुप में स्थापित है, राज्य में कपास के उत्पादन से लेकर धागा व तैयार कपडों की पूरी टेक्सटाइल्स वैल्यू चैन तैयार है। सूरत वर्तमान में सिंथेटिक टेक्सटाइल्स का भी हब बनकर उभरा है। उन्होंने नवसारी में बन रहे पीएम मित्र पार्क में निवेश के लिए भी उद्यमियों को न्यौता दिया।
संघवी ने अपनी इस यात्रा में शिंजुओका प्रांत के गवर्नर यासुतोमो सुजुकी, सुजुकी मोटर्स के प्रमुख तोशिहिरो सुजुकी से मुलाकात की। उनका गुजरात के साथ औद्योगिक संबंध रहा है। सुजुकी मोटर्स, गुजरात व जापान की औद्योगिक साझेदारी का एक उत्तम उदाहरण है।
टोक्यो में संघवी ने दुनिया की नामी स्टील कंपनी निप्पोन स्टील कॉरपोरेशन के मुख्यालय पहुंचकर इसके चैयरमेन इजी हाशिमोता तथा कंपनी के अन्य अधिकारियों मिलकर गुजरात में निवेश पर चर्चा की।
इसके अलावा संघवी ने सुमितोमो केमिकल, कुरुकावा इलेक्ट्रिक, क्योवा लेदर, एमयूएफजी बैंक, मारुबेनी, सानरियो, मेराकू एवं मोरिरिन समेत 11 कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इन कंपनियों में से कई पहले से गुजरात में कार्यरत हैं तथा कईयों ने सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, स्टील व टेक्सटाइल्स उध्योग में निवेश की तैयारी बताई है।
