गुजराती लोकगायिका ऐश्वर्या मजमूदार और गायक अरविंद वेगड़ा भाजपा में शामिल Ahmedabad News
Aishwarya Majumdar. गायिका किंजल दवे के बाद गुजरात की एक और मशहूर लोकगायिका ऐश्वर्या मजमूदार और गायक अरविंद वेगड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं।
अहमदाबाद, जेएनएन। चार-चार बंगड़ी फेम गायिका किंजल दवे के बाद गुजरात की एक और मशहूर लोकगायिका ऐश्वर्या मजमूदार और गायक अरविंद वेगड़ा भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को अहमदाबाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी सदस्या अभियान के कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर भारी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे।
लोकगायिका ऐश्वर्या मजमूदार गुजरात में गरबा क्वीन के रूप में मशहूर है। वहीं, अरविंद वेगड़ा भाय-भाय भला मोरी रामा गाने से गुजरात ही नहीं पूरे देश में मशहूर हैं। दोनों के गुजरात में लाखों प्रशंसक हैं।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरविंद वेगड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचाराधारा से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले सात साल से अनेक कार्यक्रमों में भाजपा का प्रचार किया है, लेकिन अब भाजपा का सदस्य बनकर पार्टी के लिए काम करेंगे।