गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति ने कार्यकाल खत्म होने से पहले लाखों में बेची अपनी किताब
गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता ने कार्यकाल समाप्त होने से पहले अपनी लिखी 1000 पुस्तकें विश्वविद्यालय को लाखों रुपये में बेचीं।

पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता ने विश्वविद्यालय को अपनी 1000 पुस्तकें बेचीं
HighLights
पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता ने विश्वविद्यालय को अपनी 1000 पुस्तकें बेचीं
विश्वविद्यालय ने प्रभात प्रकाशन को सवा चार लाख रुपये का भुगतान किया
यह बिक्री नीरजा गुप्ता के कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले हुई
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात विश्वविद्यालय में कुलपति रहते करोड़ों रुपए का घोटाला कर रुपए वापस लौटा देने के मामले में फंसी पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता ने विश्वविद्यालय को स्वलिखित एक हजार पुस्तकें लाखों रुपए में बेच दी।
गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता का कार्यकाल 30 जून 2026 को पूरा होने वाला था उससे पहले उन्होंने 18 जून को अपनी पुस्तक समग्र भारतीय अनुसंधान पद्धति की 1000 प्रशन गुजरात विश्वविद्यालय को बेच दी।
विश्वविद्यालय की प्राध्यापक सोनल मल्होत्रा ने विभाग के आठ छात्र-छात्राओं के लिए 1000 पुस्तकों का ऑर्डर दे दिया। इसके बदले सवा चार लाख रुपए का भुगतान प्रभात प्रकाशन को किया गया।
