Gujarat: नित्यानंद आश्रम मामले में इनकी हो सकती है गिरफ्तारी
Nityananda Ashram. न्यायालय ने संज्ञान लिया कि उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मंजुला श्रॉफ ने 1750 बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है।
अहमदाबाद, जेएनएन। Nityananda Ashram. विवादास्पद स्वामी नित्यानंद के अहमदाबाद में स्थित आश्रम में से दो युवतियों के लापता होने के बाद विवाद में आए दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रबंध निदेशक मंजुला श्रॉफ सहित तीन लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस किसी भी समय इन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
न्यायालय ने संज्ञान लिया कि उच्चस्तरीय शिक्षा प्राप्त एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मंजुला श्रॉफ ने 1750 बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। वहीं, हितेन वसंत और अनीता दुआ ने भी लापरवाही बरती है। ग्राम्य जिला सत्र न्यायाधीश तरुणा राणा ने डीपीएस स्कूल की प्रबंध निदेशक मंजुला श्रॉफ, हितेन वसंत और अनीत दुआ की अग्रिम जमानत याचिका कर दी है।
गौरतबल है कि अहमदाबाद के हाथीजण इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपाल मंजुला श्रॉफ नित्यानंद की भक्त है। उन्होंने अवैध रूप से स्कूल परिसर में नित्यानंत को आश्रम बनाने की मंजूरी दी थी। इसके बाद डीपीएस स्कूल के विविध पहलुओं पर भी जांच शुरू हुई थी।। जांच से स्पष्ट हुआ था कि जाली एनओसी द्वारा 10 वर्ष पूर्व डीपीएस ईस्ट की शुरुआत की गई थी। डीपीएस ईस्ट की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ने 1750 छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था। सीबीएसइ ने भी इस स्कूल की मान्यता रद कर दी है।
इस आश्रम के खिलाफ गत दिनो बेंगलुरू की एक दंपति ने शिकायत दर्ज करवाई थी, उनके बच्चे आश्रम में हैं और उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है। आश्रम से उनकी दो लड़कियां भी लापता हैं। शिकायत के बाद पुलिस व प्रशासन ने आश्रम में छापा मारा, पुलिस ने यहां से बंधक बनाकर रखे गए बच्चों का खुलासा किया। पुलिस ने अपने परिवार के साथ जाना चाहते दो बच्चों को छुड़ाया। हालांकि दंपति की दो लड़कियां नहीं मिली। इसके बाद पुलिस नित्यानंद खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। फिलहाल, दोनों लड़कियों के नेपाल में होने की खबर है।