विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात के पाटन में कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत, चार घायल

Published: Fri, 23 Oct 2026 03:10 PM (IST)

गुजरात के पाटन जिले में एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ...और पढ़ें

सड़क हादसे की प्रतिकात्मक तस्वीर।

सड़क हादसे की प्रतिकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पाटन में कार-ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई।

  2. एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

  3. राधनपुर-सामी हाईवे पर हुआ हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की।

डिजिटल डेस्क, पाटन। गुजरात के पाटन जिले में कार और ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हैं। दोनों मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। 

पुलिस ने बताया कि पाटन में हुई दुर्घटना शुक्रवार सुबह की है। इस मामले में इंस्पेक्टर ए. पी. जडेजा ने बताया कि ये हादसा राधनपुर-सामी हाईवे पर हुआ है। हादसे के वक्त पीड़ित परिवार द्वारका से बनासकांठा जिले के भाभर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

इस्पेक्टर ने बताया कि कार हादसे का शिकार तब हुई जब वो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में रंजीत मांगीलाल और उनकी मां जमनाबेन की मौके पर ही मौत हो गई। इसी परिवार के चार अन्य सदस्य, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, वो घायल हैं। उन्होंने बताया कि उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी।

इस हादसे के कुछ दिन पहले भी पाटन जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हुए थे। ये हादसा तेज रफ्तार कार के सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराने से हुई थी। 

(समाचार एजेंसी पीटीआई की जानकारी के साथ)