विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: कच्छ में प्लाईवुड कंपनी में लगी भीषण आग, बुझाने की कोशिशें जारी

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:03 AM (IST)

गुजरात के कच्छ में एक प्लाईवुड कंपनी में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए तीन दमकलें मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य जारी है।

प्लाईवुड कंपनी में लगी आग की तस्वीर।

प्लाईवुड कंपनी में लगी आग की तस्वीर।

HighLights

  1. कच्छ की प्लाईवुड कंपनी में लगी भीषण आग।

  2. शुक्रवार देर रात 1:30 बजे के करीब घटना।

  3. आग बुझाने के लिए तीन दमकलें तैनात।

डिजिटल डेस्क, कच्छ। गुजरात के कच्छ में शुक्रवार देर रात प्लाईवुड कंपनी में भीषण आग लग गई। आग बहुत ही भयानक और तेज है। रात से बचाव कार्य जारी है। 

आग प्लाईवुड कंपनी में रात 1:30 बजे के आसपास लगी। इसे बुझाने के लिए तीन दमकलों को लगाया गया है। प्लाईवुड कंपनी कच्छ के मुगल इलाके में गैलेक्सी होटल के पीछे है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बहुत ही ज्यादा है इसलिए राहत बचाव का कार्य अभी भी जारी है।

रात को लगी आग को अब भी बुझाने का काम जारी

अग्निशमन अधिकारी प्रवीण दफदा ने बताया कि उन्हें रात को 1:30 बजे 112 इमरजेंसी लाइन पर एक आग लगने की कॉल आई। इसमें बताया गया कि मुगल इलाके में गैलेक्सी होटल के पीछे स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में भीषण आग लग गई है। इसके बाद तुरंत तीन फायर फाइटिंग यूनिट को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

धीरे-धीरे होती गई विकराल

उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे आग बेकाबू और विकराल होती गई, अतिरिक्त मदद बुलाने की जरूरत पड़ी। कंपनी में रखे सारे सामान धीरे-धीरे आग की चपेट में आने लगे और इसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।  ताजा अपडेट देते हुए उन्होंने बताया कि आग अभी भी बेकाबू है। राहत बचाव का हमारा काम जारी है। 

ड्रोन-मिसाइल के अलावा हूती विद्रोहियों के हाथ लगा नया 'हथियार', सऊदी अरब के खिलाफ कर रहे इस्तेमाल