Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • gujarat
  • ahmedabad
LIVE BLOG

Gujarat Lok Sabha Election Result 2024: अमित शाह ने लहराया जीत का परचम, भाजपा के किले में सेंध लगाने में कितना कामयाब रही कांग्रेस?

Gujarat Lok sabha Election Result 2024: पीएम मोदी और अमित शाह का गृहराज्य गुजरात है। 2019 और 2014 के बाद अब देखना यह है कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा इस राज्य में अपनी जीत कायम रख पाएगी या कांग्रेस और AAP, भाजपा के इस मजबूत किले में सेंध लगाएगी? बता दें कि गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 पर 7 मई को एक ही चरण में चुनाव हुए थे। 250 से अधिक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ था।

By Nidhi Avinash Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

LIVE Gujarat Lok sabha Election Result 2024 News Updates: गुजरात लोकसभा चुनाव के नतीजों की आज घोषणा होगी। राज्य की 26 सीटों पर किसकी जीत होगी इसका जल्द ही फैसला हो जाएगा। बात करें 2019 के लोकसभा चुनाव की तो भाजपा ने गुजरात में क्लीन स्वीप कर दिया था। वहीं, कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य में भाजपा 2014 और 2019 की अपनी जीत को दोहराना चाहती है। I.N.D.I गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गुजरात में इस बार चुनाव लड़ रही है। जहां कांग्रेस 24 सीटों पर तो AAP 2 सीटों पर यहां से चुनाव लड़ रही है।

4 Jun 20245:48:21 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: यहां देखें गुजरात लोकसभा के सभी सीटों के नतीजे
पार्टी जीत आगे कुल सीटें
BJP 25 0 25
INC 1 0 1
TOTAL 26 0 26

4 Jun 20245:41:39 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गांधीनगर से अमित शाह जीते

गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह की जीत पक्की हो गई है। 10 लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल को हराया। 

 /

4 Jun 20244:41:59 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: एक दशक बाद कांग्रेस का खुला खाता

गुजरात के बनासकांठा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। यहां प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर को 66,38,22 वोटों की बढ़त मिली है। 

4 Jun 20244:09:58 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: बनासकांठा सीट पर कांग्रेस आगे

गुजरात की बनासकांठा सीट पर दो महिलाओं के बीच कड़ा मुकाबला रहा। भाजपा से डाॅ. रेखाबेन चौधरी तो कांग्रेस ने गनीबेन ठाकोर को चुनावी मैदान पर उतारा। इस समय गनीबेन लीड कर रही है। वह 66,26,30 वोटों से आगे है। 

4 Jun 20243:34:57 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: सीआर पाटिल रिकॉर्ड 95,92,89 वोटों से आगे

गुजरात की नवसारी सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीआर पाटिल लीड कर रहे है। वह रिकॉर्ड 95,92,89 वोटों से आगे है। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के एनबी देसाई पीछे चल रहे है। 

4 Jun 20242:53:30 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: नड्डा के घर पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे है। बता दें कि गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह लीड कर रहे है। वह 93,06,30 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। 

#WATCH | Delhi: Union Home Minister Amit Shah arrives at the residence of BJP chief JP Nadda. pic.twitter.com/GK7get69uR

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20242:22:57 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: 'केंद्र में बनेगी I.N.D.I. गठबंधन की सरकार'- इसुदान

गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर दावा किया कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं और 7 से 8 राउंड हो चुके हैं, उससे साफ है कि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बन सकती है।

VIDEO | Here's what Gujarat AAP President Isudan Gadhvi said on Lok Sabha Election Results.

"The way trends are coming, 7-8 rounds have been done, INDIA alliance is forming the government. The exit polls were brought to influence the stock market so that the expenditure of… pic.twitter.com/1ZHYGz3oPm

— Press Trust of India (@PTI_News) June 4, 2024

4 Jun 20242:15:58 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: गुजरात में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही भाजपा

गुजरात 1 सीट (सूरत) पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है, जिसने 24 सीटों पर भारी बढ़त हासिल कर ली है। 

4 Jun 202412:57:34 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: गुजरात की 25 सीटों पर भाजपा बंपर जीत की ओर

भाजपा गुजरात की 25 सीटों पर बंपर जीत हासिल करते हुए नजर आ रही है। कई सीटों पर वोटों का आकंड़ा 5 लाख से ऊपर पहुंच गया है। वहीं, पाटन में कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। 

4 Jun 202412:51:46 PM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: गांधीनगर में अमित शाह भारी अंतर से चल रहे आगे

गांधीनगर में भाजपा के अमित शाह 60,52,87 वोटों के साथ 79.34% के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल 1,32,68,3 वोटों के साथ 17.39% से पीछे चल रही हैं। NOTA वोटों की कुल संख्या 1,31,32 वोट थी जो 1.72% थी।

4 Jun 202412:09:05 PM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात की पाटन सीट पर कांग्रेस आगे

गुजरात की पाटन सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। चंदनजी तालाजी ठाकोर ने 2 लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस इतिहास रच सकती है। 

4 Jun 202411:58:59 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस आगे

गुजरात के बनासकांठा से कांग्रेस प्रत्याशी जेनीबेन नागाजी ठाकोर आगे चल रही है। इस सीट पर उन्होंने 24,80,28 वोटों की महा बढ़त बना ली है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी डॉ रेखाबेन हितेशभाई चौधरी को अब तक 24,77,89 वोट मिले है। 

4 Jun 202411:54:08 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात में कांग्रेस इन 2 सीटों पर आगे

गुजरात के 2 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। बनासकांठा और पाटन में कांग्रेस BJP से आगे चल रही है। 

4 Jun 202411:33:30 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: वलसाड सीट पर भाजपा की मजबूत पकड़

वलसाड लोकसभा सीट पर भाजपा के धवल लक्ष्मणभाई पटेल ने 1.15 लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। 

4 Jun 202411:17:42 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: पाटन सीट पर कांग्रेस को जीत की उम्मीद

गुजरात के पाटन सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है। Congress प्रत्याशी चंदनजी तालाजी ठाकोर अभी तक 19,93,63 वोट हासिल कर चुके है। वहीं, बीजेपी के डीबी शंकरजी को 18,74,22 वोट ही मिले है।

4 Jun 202411:12:48 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: अमित शाह को 3 लाख से अधिक वोटों की बढ़त

गांधीनगर सीट से अमित शाह का जलवा बरकरार है। इस सीट पर उन्होंने करीब साढ़े 3 लाख से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। 

4 Jun 202410:43:36 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गांधीनगर सीट से अमित शाह 2 लाख वोटों से आगे

अमित शाह गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से दो लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी रुझानों के अनुसार, कांग्रेस की सोनल पटेल को मिले 53743 वोट

4 Jun 202410:26:08 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: राजकोट में भाजपा आगे, 19 हजार वोटों से आगे चल रहे परषोत्तमभाई

गुजरात के राजकोट सीट पर भाजपा ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। बीजेपी प्रत्याशी परषोत्तमभाई रूपाला 19 हजार वोटों से आगे है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी धनानी परेश को केवल 70 हजार वोट प्राप्त हुए है। 

4 Jun 202410:20:17 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: पोरबंदर सीट पर भाजपा के मनसुख मांडविया आगे

गुजरात की हॉट सीट में से एक पोरबंदर से भाजपा के मनसुख मांडविया आगे चल रहे है। वह 20 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। वहीं, कांग्रेस के ललित वसोया को केवल 82150 वोट ही मिले है। 

4 Jun 20249:59:58 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: 1 लाख वोटों से आगे अमित शाह, कांग्रेस की सोनल पटेल को झटका

गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे है। इस सीट से उन्हें 1 लाख से अधिक वोटों की बढ़त मिली है। वहीं, कांग्रेस की सोनल पटेल को झटका लगा है।

4 Jun 20249:19:33 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: 25 सीटों पर भाजपा को बढ़त

 गुजरात की सभी 26 में से 25 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली हुई है। 

4 Jun 20249:11:37 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गांधीनगर से अमित शाह को बढ़त

शुरुआती रुझानों में गुजरात की गांधीनगर सीट से गृहमंत्री अमित शाह 54 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। 

4 Jun 20248:58:17 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात में भाजपा ने 15 सीटों पर बनाई बढ़त

 गुजरात में 15 सीटों पर भाजपा ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। वहीं, कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है। 

4 Jun 20248:46:49 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: शुरुआती रुझानों में एनडीए 11 सीटों पर आगे

गुजरात में NDA 11 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि I.N.D.I गठबंधन को सिर्फ एक सीट मिली है।

4 Jun 20248:25:07 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: 14 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे

गुजरात की 25 सीटों में से 14 सीटों का पहला रूझान आ गया है। इन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे है।  

4 Jun 20248:13:02 AM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: शुरू हुई वोटों की गिनती

गुजरात की 25 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, I.N.D.I गठबंधन 1 सीट पर आगे है। 

4 Jun 20248:02:21 AM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: राजकोट से मैदान में पुरुषोत्तमभाई रूपाला

पुरुषोत्तमभाई रूपाला राजकोट से भाजपा उम्मीदवार हैं। रूपाला का मुकाबला बसपा के चमनभाई नागजीभाई सवासनी से है। कुंदरिया मोहनभाई कल्याणजीभाई ने 2019 के चुनाव में 63.47% के साथ 758,645 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। 

4 Jun 20247:30:10 AM
Lok Sabha Election 2024 Result: मतदाता भाजपा के साथ नहीं- सोनल पटेल

गांधीनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सोनल पटेल को अच्छे नतीजों की उम्मीद। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस न केवल गुजरात में बल्कि पूरे भारत में बहुत अच्छे नतीजे लाएगी। इस बार मतदाता भाजपा के साथ नहीं हैं।

#WATCH | Gandhinagar, Gujarat: Sonal Patel, Congress candidate from Gandhinagar Lok Sabha seat says, "We are expecting a good result here. Congress will bring a very good result not only in Gujarat but in the entire India...This time voters are not with them(BJP)..." pic.twitter.com/lZLHPlnewz

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20247:27:11 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: पोरबंदर से मनसुख मंडाविया मैदान में

भाजपा के मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ रहे हैं। BJP नेता रमेशभाई लवजीभाई धाडुक ने 2019 में 59.36% पर 563,881 वोटों के साथ जीत हासिल की।

4 Jun 20247:17:36 AM
Result LIVE Lok Sabha Election 2024: गुजरात में मतगणना से पहले खोला गया स्ट्रांग रूम

गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना से पहले आणंद जिले में स्ट्रांग रूम खोला गया। 

#WATCH | Gujarat: Strong room being opened in Anand district ahead of the counting of votes for the #LokSabhaElections2024

Vote counting for #LokSabhaElections2024 to begin at 8 am.

(Source: Information Department) pic.twitter.com/5yyOX7ag7a

— ANI (@ANI) June 4, 2024

4 Jun 20247:02:10 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: अहमदाबाद से अहम मुकाबले में अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से भाजपा के उम्मीदवार हैं। शाह ने 2019 के चुनाव में 69.67% के साथ 894,624 वोटों के साथ जीत हासिल की। इस साल उनका मुकाबला बीएसपी के मोहम्मदनिश देसाई और कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल से है। 

4 Jun 20246:56:06 AM
Gujarat Lok sabha Chunav result 2024 live : गुजरात, मोदी-शाह का गढ़

भाजपा के सबसे मजबूत राज्यों में से एक गुजरात है। लोकसभा चुनाव में इस राज्य पर हमेशा सत्तारूढ़ पार्टी को एकतरफा जीत मिली है।

4 Jun 20246:34:23 AM
Lok Sabha Chunav 2024 Result LIVE Updates: गुजरात की इन 3 हॉट सीटों पर सबकी निगाहें

गुजरात के 25 संसदीय क्षेत्रों में 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ, जिसमें 55% से अधिक मतदान हुआ। चुनाव मैदान में 265 उम्मीदवार हैं, जिनमें तीन कैबिनेट मंत्री अमित शाह, मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रूपाला और एक राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान शामिल हैं।

4 Jun 20246:20:35 AM
Result LIVE Lok Sabha Election 2024: गुजरात की इस सीट पर पहले ही भाजपा का कब्जा

सूरत सीट पर 22 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था। दरअसल, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द हो गया था। वहीं, अन्य पार्टियों और निर्दलीय मिलकर 8 उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन पत्र वापिस ले लिया था। 

4 Jun 20245:49:17 AM
Lok Sabha Election 2024 Result: सबसे ज्यादा और सबसे कम किस सीट पर कितने फीसदी हुए मतदान?

गुजरात की सभी 25 सीटों पर 7 मई को कुल 60.13 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वलसाड में (72.71 प्रतिशत) मतदान हुए। वहीं, सबसे कम अमरेली (50.29 प्रतिशत) वोटिंग हुई। 

4 Jun 20245:44:06 AM
Gujarat Election 2024 Result LIVE: गुजरात के लिए एग्जिट पोल की भविष्यवाणी, किसके सिर सजेगा ताज

अधिकांश एग्जिट पोल के अनुसार,गुजरात में भाजपा को 25-26 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस और AAP को 0-1 सीट ही मिल सकती है।

4 Jun 20245:37:57 AM
Gujarat Lok Sabha Chunav result 2024 live: गुजरात के 25 सीटों पर आज आएंगे नतीजे

गुजरात में 26 लोकसभा सीटें है, जिसमें से सूरत सीट पर पहले भी भाजपा का कमल खिल चुका है। इस सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीत हासिल कर चुके हैं।  बाकी बचे 25 सीटों पर वोटिंग हुई थी जिसका रिजल्ट आज घोषित हो जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us