गुजरात की लाइफलाइन सरदार सरोवर बांध लबालब, 138.50 मीटर पहुंचा जलस्तर
गुजरात की जीवनरेखा सरदार सरोवर बांध अपनी अधिकतम भराव क्षमता 138.50 मीटर के करीब पहुंच गया है, जो पूर्ण भराव से मात्र 18 सेमी कम है।

गुजरात की जीवनरेखा सरदार सरोवर बांध लबालब (फाइल फोटो)
HighLights
सरदार सरोवर बांध 138.50 मीटर भराव क्षमता के करीब पहुंचा।
राज्य के 207 में से 117 प्रमुख बांध पूरी तरह भरे।
आम आदमी पार्टी ने सूखे की घोषणा की मांग की।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात की जीवनरेखा समझे जाने वाले सरदार सरोवर बांध अपनी अधिकतम भराव क्षमता 138.50 मीटर तक पहुंच गया है। उच्चतम जलस्तर से महज 18 सेमी नीचे है। उधर आम आदमी पार्टी ने राज्य के कई जिलों में सुखा की स्थिति बताते हुए सरकार से सुखा घोषित करने की मांग कर रही है।
गुजरात का चर्चित सरदार सरोवर नर्मदा बांध का भराव अपने अधिकतम जल भराव के करीब 138.50 मीटर तक पहुंच गया है, अब पूर्ण भराव से महज 18 सेमी पीछे है। राज्य के सौ से अधिक बांध भी पूरी तरह लबालब हो चुके हैं, गुजरात में कमजोर मानसून के बावजूद आधे से अधिक बांध पूरी तरह भर गये हैं।
मध्य प्रदेश की ओर से 13610 क्यूसेक पानी की आवक के चलते नर्मदा बांध भी पूर्ण भराव तक पहुंचने वाला है। राज्य में पानी की आवक से बांधों का जलसंग्रह भी पूर्ण भराव के करीब है। राज्य के 207 प्रमुख बांधों में से 56 फीसदी यानि 117 बांध पूरी तरह से भर गए हैं।
इनमें क्षमता का 100 फीसदी से ज्यादा पानी जमा हो चुका है। सौराष्ट्र में सबसे अधिक 82 बांध लबालब हो गए हैं। उधर आम आदमी पार्टी के महासचिव मनोज सोरठिया ने महाराष्ट्र में कई जिलों में सुखा घोषित करने का दावा करते हुए राज्य में भी सुखा घोषित करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के नेता 2 अक्टूबर को गांधीनगर कूच कर सरकार से कम वर्षा वाले जिलों में सूखा घोषित करने की मांग करेंगे।
