विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यावरण बचाने पर मिलेंगे प्वाइंट, गुजरात सरकार ने लॉन्च किया 'AI ग्रीन सिटीजन ऐप'; जीवनशैली सुधारने का अनोखा पहल

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:05 PM (IST)

गुजरात सरकार ने नागरिकों को पर्यावरण और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ने के लिए 'एआई ग्रीन सिटीजन ऐप' लॉन्च किया है।

एआई ग्रीन सिटीजन ऐप फोटो

एआई ग्रीन सिटीजन ऐप फोटो

HighLights

  1. गुजरात सरकार ने 'एआई ग्रीन सिटीजन ऐप' लॉन्च किया।

  2. नागरिक पर्यावरण व स्वास्थ्य गतिविधियों से जुड़कर पॉइंट कमाएं।

  3. ऐप से जीवनशैली में सुधार और डिजिटल ग्रीन डायरी बनेगी।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में नागरिकों को पर्यावरणलक्षी गतिविधियों से जोडने तथा स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जीवनशैली में बदलाव के लिए सरकार ने ग्रीन सिटीजन एप जारी किया है। नागरिकों को जीपीएस के माध्‍यम से अपनी लाइव गतिविधी की जानकारी इस ऐप पर देकर अपने लिए एआई ग्रीन सिटीजन स्‍कोर बनाना होगा।

एआई ग्रीन सिटीजन स्‍कोर ऐप के माध्‍यम से सरकार ने आम नागरिकों से पर्यावरण, जल संरक्षण, सार्वजनिक परिवहन सेवा के उपयोग, पैदल चलने, साईकिल चलाने, मेट्रो ट्रेन के उपयोग व कार पूलिंग को बढावा देने की अपील की है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने एआई ग्रीन सिटीजन ऐप को जारी करते हुए बताया कि मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पर्यावरण के जतन व स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जीवन शैली में सुधार के लिए नागरिकों से ग्रीन सिटीजन पॉइंट जुटाकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

वनमंत्री ने बताया कि यह एक प्रकार का ग्रीन ऐक्‍शन ट्रेकिंग सिस्‍टम है, डिजीटल प्‍लेटफॉर्म का उपयोग करके नागरिक पर्यावरण संरक्षण अभियान में भाग लेकर तथा अपनी जीवनशैली में सुधार कर पॉइंट जुटा सकेंगे। इसके लिए मोबाइल में ऐप को डाउनलोड कर जीपीएस के माध्‍यम से पर्यावरण सुधार व स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी गतिविधि के फोटो अपलोउ कर सकेंगे।

इसमें पौधारोपण, कचरा निष्‍पादन एवं रिसायक्‍लिंग, प्‍लास्टिक एकत्रीकरण, साईकिल चलाने, पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन सेवा के उपयोग, कार पूलिंग जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है।

विज्ञान एवं प्रौध्‍योगिकी विभाग की सचिव पी भारती ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में नागरिकों की भागीदारी बढाने के लिए यह अभियान शुरु किया गया है। ऐप के माध्‍यम से नागरिकों की गतिविधियों की एआई के जरिए गणना कर पॉइंट दिये जाएंगे। हर माह एक सौ पॉइंट जुटाने का लक्ष्‍य दिया गया है। इससे नागरिकों की जीवनशैली में सुधार होगा साथ ही उनकी डिजीटल ग्रीन डायरी तैयार होगी।