विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 7 मजदूरों की मौत; 20 घायल

Published: Fri, 09 Oct 2026 12:02 PM (IST)

गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास एक भीषण सड़क हादसे में बोलेरो और ट्रक की टक्कर हो ...और पढ़ें

HighLights

  1. पश्चिम कच्छ में बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर।

  2. हादसे में 7 मजदूरों की मौके पर दर्दनाक मौत।

  3. लगभग 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

जागरण ब्यूरो, भूज। गुजरात के पश्चिम कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित आरई (RE) पार्क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 20 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई मजदूर ट्रक के नीचे दब गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक के नीचे दबे मजदूर जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे, जिससे पूरा हाईवे चीख-पुकार से गूंज उठा।

राहत-बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम कच्छ पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और राहत दल ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पश्चिम कच्छ पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही मृतकों की आधिकारिक पहचान करने और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।