विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: विरोध करते रह गए हिंदू संगठन, सोफिया व शफी ने किया जमकर गरबा

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:55 PM (IST)

गुजरात में नवरात्रि गरबा महोत्सव के दौरान गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर विवाद गहराया हुआ है। आईपीएस शफी हसन और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गुजरात में नवरात्रि गरबा पर गैर-हिंदुओं का प्रवेश विवाद।

  2. आईपीएस शफी हसन, सोफिया अंसारी के गरबा वीडियो वायरल।

  3. गरबा में प्रवेश पर लोकगायकों, हिंदू नेताओं में बहस।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में नवरात्री महोत्‍सव का जोश पूरे उफान पर है, विधर्मियों के गरबा में प्रवेश को लेकर विहिप, बजरंग दल समेत अन्‍य कई संगठन अपने अपने तरीके से विरोध भी जता रहे हैं। इसी बीच देश के सबसे युवा आईपीएस शफी हसन व इंटरनेट मीडिया इंप्‍फ्लुएंसर सोफिया अंसारी के गरबा करने के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं।

उधर गरबा में विधर्मी युवकों के प्रवेश के समर्थन में खड़े होने के बाद से लोकगायक आदित्‍य गढवी व हार्दिक दवे के हिंदुवादी नेता काजल शिंगला व अन्‍य खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

नवरात्री महोत्‍सव के पहले से विश्‍व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्‍य हिंदुवादी संगठन विधर्मियों के गरबा उत्‍सव में शामिल होने का विरोध करते आ रहे हैं। सूरत के ओलपाड में किरण मेडिकल कॉलेज संचालक ने सभी कर्मचारियों के लिए गरबा का आयोजन रखा तो उसमें भी अन्‍य धर्म के युवक युवतियों को शामिल करने पर हिंदु संगठनों के कार्यकर्ता विरोध करने पहुंच गये थे।

अहमदाबाद में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में संचालकों ने अन्‍य धर्म के युवकों को बाहर चले जाने की अपील की थी, इस लोक गायक आदित्‍य गढवी ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि गरबा माताजी की आराधना का पर्व है इसमें धर्म के नाम पर भेदभाव को वे नहीं स्‍वीकार करेंगे।

लोकगायक हार्दिक दवे ने भी उनकी हां में हां मिलाते हुए गरबा में सभी धर्म के युवक युवती के आने का स्‍वागत किया था। इसपर हिंदुवादी नेता काजल हिंदुस्‍तानी ने वीडियो जारी कर कहा है कि लोकगायकों को धर्म व परंपरा का पालन करना चाहिए। ये हमारी संस्‍क्रति कापर्व है और विधर्मी युवकों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता।

पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी के मीडिया सलाहकार रहे जय थरुर ने भी उनकी पोस्‍ट को शेयर करते हुए लिखा कि आदित्‍य आपको थोडी हिम्‍मत दिखानी चाहिए अर्थात गरबा उत्‍सव में अन्‍य धर्म क युवकों की मनाही का समर्थन करना चाहिए।

इसी बीच देश के युवा आईपीएस शफी हसन का बच्‍चे को गोद में लेकर गरबा करते वीडियो सामने आ गया, उधर इंफ्लुएंसर सोफिया अंसारी का वडोदरा में गरबा करते हुए वीडिया में नजर आई।

ये वीडियो वायरल होने पर सूरत के कांग्रेस नेता असलम सायकलवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि सोपिफया गरबा कर रही है। उसे मीडिया व अन्‍य लोग खूब प्रशंसा के साथ शेयर कर रहे हैं क्‍या इसकी जगह कोई शफी मौहम्‍मद गरबा कर रहा होता तो उसको भी ऐसे ही महत्‍व प्रदान करते।