नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समेत 40 नेताओं के स्टार प्रचारक बनाया गया है। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का नाम भी शामिल है।
साथ ही अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और तारिक अनवर को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।
कांग्रेस ने उतारे 142 उम्मीदवार
कांग्रेस अभी तक अपने 142 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। सोमवार को ही पार्टी की तरफ से 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी गई थी। 4 नवंबर को पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की थी।
ये भी पढ़ें: