विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

319 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, हर्ष संघवी बोले- घरों में जलेंगे खुशी के दीपक

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:12 PM (IST)

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 319 पाकिस्तानी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे, जिससे उनके घरों में खुशी की दीपावली का माहौल बन गया।

गुजरात के उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी(फोटो: पीटीआई)

गुजरात के उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी(फोटो: पीटीआई)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्‍यमंत्री हर्ष संघवी ने वर्षों से गुजरात में शरणार्थी के रुप में रह रहे पाकिस्‍तान से आए 319 महिला - पुरुषों को भारत की नागरिकता के प्रमाण पत्र सौंपे। संघवी ने कहा कि दीपावली से पहले भारत की नागरिकता मिली है सच्‍चे अर्थ में अब उनके घरों में खुशी के दीपक जगमगाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नागरिकता संशोधन कानून के कारण पाक से आए इन लोगों का सपना साकार हुआ।

राजकोट के प्रमुख स्‍वामी सभागार में आयोजित एक समारोह में उपमुख्‍यमंत्री संघवी ने कहा कि वर्षों तक पाकिस्‍तान ने जिन लोगों को ठुकरा दिया था उनको भारत में गरिमामय जीवन प्रदान किया है। संघवी ने कहा कि वर्षों तक इन लोगो ने शरणार्थी के रूप में बिताया है जो कष्‍टदायक होता है।

हिन्‍दुओं के लिए दीपावली का पर्व खुशियां लाने वाला होता है और इस दीपावली इन लोगों के घरों में सही अर्थ में खुशी के दीपक जलाए जा सकेंगे, संघवी ने इन लोगों की खुशी में शामिल होते हुए कहा कि अब आप मुस्‍कुराईए आज से भारत के नागरिक हैं।

संघवी ने कहा पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍या हिन्‍दू, सिक्‍ख, ईसाई व अन्‍य धर्म के लोग उत्‍पीडन के शिकार होते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने पडौसी देश के पीडित हिन्दु परिवारों को भारत में शरण देनेके लिए ही नागरिकता संशोधन कानून लाकर इनकी नागरिकता सुनिश्चित की है।

अब ये लोग पूरी मानवीय गरिमा के साथ भारत में जीवन बिता सकेंगे। संघवी ने कहा कि भारत का कानून व नागरिकता इन शरणार्थी परिवारों के जीवन को रोशन कर देगा तथा इनके बच्‍चों के स्‍वर्णिम भविष्‍य का अवसर प्रदान करेगा।

पाकिस्‍तान के थारपारकर से गुजरात के मोरबी में आकर बसी कविता ने बताया कि पाकिस्‍तान में अपनी जान बचाने के लिए हिन्‍दू महिलाओं को अपना नाम बदलकर रहना पडता है। कविता ने कहा कि राजकोट का गरबा पाकिस्‍तान के पासपोर्ट से काफी अधिक खुशी देता है।

संघवी ने राजकोट पुलिस आयुक्‍त ब्रजेश कुमार झा व अन्‍य अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्‍होंने दिन रात मेहनत कर जहां नागरिकों के जीवन को सुरक्षित करने का काम किया वहीं पूर्व मंत्री एवं सांसद परशोत्‍तम रूपाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने मानवता को ध्‍यान में रखते हुए नागरिकता संशोधन कानून पारित किया जिसका लाभ अब पाकिस्‍तान व अन्‍य पडौसी देशों में रह रहे हिंदू परिवारों को मिल रहा है।

कट्टरपंथी व आतंकी संगठनों के कारण भारत व पडौसी देशों में हिन्‍दुओं पर लगातार हमले व उत्‍पीडन होता रहा है। भारत में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद हिंदू सुरक्षित हुआ है और आतंकियों व कट्टपंथी जमात पर अंकुश लगा है। आज देश में शांति व एकता का माहौल है, पडौसी देशों के हिंदू परिवार भारत में आकर बसना चाहते हैं, यह उनके पुरखों का घर है।