Move to Jagran APP

Gujarat: नितिन पटेल के बयान से मची सियासी हलचल, कहा- लोकतंत्र, संविधान तभी तक सुरक्षित जब तक हिंदू बहुसंख्यक

गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने गांधीनगर में देश के पहले भारत माता मंदिर पर आयोजित समारोह में कहा की भारत में लोकतंत्र संविधान कानून लोकसभा और अदालतें तब तक ही सुरक्षित हैं जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 28 Aug 2021 01:13 PM (IST)Updated: Sat, 28 Aug 2021 01:15 PM (IST)
Gujarat: नितिन पटेल के बयान से मची सियासी हलचल, कहा- लोकतंत्र, संविधान तभी तक सुरक्षित जब तक हिंदू बहुसंख्यक
गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के बयास से मची सियासी हलचल

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। भारत में लोकतंत्र, संविधान और कानून तब तक ही है जब तक हिंदू बहुसंख्यक हैं। जब दूसरों की आबादी बढ़ जाएगी तो कानून अदालत लोकतंत्र सब हवा हो जाएंगे। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने गांधीनगर में यह बात कही। गुजरात के गांधीनगर में देश के पहले भारत माता मंदिर पर आयोजित समारोह में गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने ऐसा बयान दिया है जिसके चलते सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री ने कहा की भारत में लोकतंत्र, संविधान, कानून, लोकसभा और अदालतें तब तक ही सुरक्षित हैं जब तक इस देश में हिंदू बहुसंख्यक हैं। जब दूसरी कौम की आबादी बढ़ जाएगी तो यह सब हवा हो जाएंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने जब यह बात कही तब मंच पर राज्य के गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा भी मौजूद थे। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद आदि हिंदू संगठनों के भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

नितिन भाई पटेल ने कहा कि अगर विश्वास नहीं है तो आज उनकी बात को रिकार्ड करके रख ले जिस दिन दूसरी कौम की आबादी बढ़ जाएगी उस दिन यह सब नियम कायदे खत्म हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि देश के लाखों मुसलमान लाखों ईसाई देशभक्त हैं तथा वे किसी धर्म विशेष के विरुद्ध बात नहीं कर रहे हैं। गुजरात पुलिस में बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग हैं इसके अलावा अन्य धर्मों के लोग ही समाज में देश की सेवा कर रहे हैं उनकी देशभक्ति पर कोई शक नहीं है लेकिन उन्होंने यह दावा किया कि देश में लोकतंत्र संविधान कानून आदि तभी सुरक्षित है जब हिंदू बहुसंख्यक रहेगा।

नितिन पटेल बोले की कुछ लोग संविधान और धर्मनिरपेक्षता की बातें करते हैं लेकिन उनका मानना है कि (भले इस बात को रिकार्ड करके रख ले) भविष्य में यह सच होगा की यह धर्मनिरपेक्षता लोकसभा अदालत है कानून तभी तक हैं जब तक हिंदू की संख्या अधिक है जब दूसरों की आबादी बढ़ जाएगी तो यह सब हवा में दफना दिए जाएंगे। फिर ना संविधान होगा ना लोकतंत्र होगा ना धर्मनिरपेक्षता और ना ही कोई कानून।

60 के पार को भी मिलेगा टिकट

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने स्पष्ट किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टिकट मिलेगा। गुजरात में फरवरी एवं मार्च में हुए पंचायत एवं निकाय चुनाव में 60 साल से अधिक के लोगों को टिकट नहीं दिया गया था। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पाटिल ने कहां की 60 साल की उम्र का प्रावधान पंचायत में निकाय चुनाव के लिए था आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.