Move to Jagran APP

Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत, रुपाणी बोले ये तो ट्रेलर है

Gujarat By Election Result जनता ने सरकार के काम पर विश्वास जताते हुए उपचुनाव में सभी 8 सीट पर जीत दिलाई है। नामांकन के बाद से ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय थी गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:29 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 02:03 PM (IST)
Gujarat By Election Result 2020: गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत, रुपाणी बोले ये तो ट्रेलर है
गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत जश्न की तैयारी

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat Assembly By-Election Result 2020: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने कहा है कि उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत एक ट्रेलर है। अभी भाजपा आगामी पंचायत चुनाव निकाय चुनाव तथा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन करेगी।रुपाणी ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की हार उसकी नाव में आखिरी कील साबित होगी। रुपाणी ने कहा कि कांग्रेस समाज में अफवाह फैलाकर चुनाव में फायदा लेने की कोशिश करती है लेकिन गुजरात की जनता ने उनको सफल नहीं होने दिया।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा,  जनता ने सरकार के काम पर विश्वास जताते हुए उपचुनाव में सभी आठ सीट पर जीत दिलाई है। नामांकन के बाद से ही भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय थी,  गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में है। कांग्रेस नेता गलत बयानबाजी करके सरकार व भाजपा नेताओं को बदनाम करने का विफल प्रयास करते हैं।

गुजरात की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों को निर्णायक जीत दिलाकर भाजपा के काम पर अपनी मुहर लगा दी है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा गुजरात की विजय रुपाणी सरकार जनता के हित के लिए काम करती है। गुजरात की जनता ने जनकल्याणकारी कामों पर अपना भरोसा जताया है।

कांग्रेस को परंपरागत सीट पर भी जोरदार लगा झटका 

कांग्रेस से इस्तीफा देकर अबडासा सीट से भाजपा उम्मीदवार बने प्रद्युम्न सिंह जीतते है तो इसका सीधा श्रेय निर्दलीय उम्मीदवार हनीफ को जाता है। हनीफ फिलहाल कांग्रेस उम्मीदवार से भी ज्यादा वोट पाकर दूसरे पायदान पर है। गुजरात के वरिष्ठ नेता एवं प्रजासक्ति दल के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने हनीफ पडियार को अपना समर्थन दिया था। कांग्रेस ने हनीफ के उनके समर्थन में बैठ जाने की अफवाह चलाई थी लेकिन वह सब बेकार साबित हुई और कांग्रेस को अपनी इस परंपरागत सीट पर भी जोरदार झटका लगा है। कांग्रेस लगातार इस सीट पर चुनाव जीतते आ रही है। राज्यसभा सदस्य एवं बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल खुद किस सीट से एक बार चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने इस सीट पर अपना पूरा ध्यान फोकस करते हुए अपने क्षत्रिय नेताओं व युवा मोर्चा के नेताओं को काम पर लगा दिया था ताकि अपने प्रत्याशी को इस सीट पर जीत दिलाने के साथ कांग्रेस को उसकी मजबूत सीट पर हराया जा सके। कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर चली गई है उनके प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी को निर्दलीय हनीफ पडियार से भी कम मत मिलते नजर आ रहे हैं। 

 Gujarat By Election Result 2020 Updates:

12:35 गुजरात में विधानसभा उपचुनाव में सभी आठ सीट पर बढ़त बना ली है। मतगणना के रुझान में सभी आठ सीटों पर जीत की ओर बढ़ती भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा गांधीनगर में प्रदेश भाजपा कार्यालय जीत का जश्न मनाने कार्यकर्ता एकत्र हो चुके हैं। ढोल नगाड़े के साथ भाजपा कार्यकर्ता यहां बिहार तथा गुजरात में जीत की खुशियां मना रहे हैं।

12:14 करजण सीट पर भाजपा के अक्षय पटेल 8531, कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू भाई चौधरी 7402 मतों से आगे चल रहे हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 1395 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:42 डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 12585 मतों से बढ़त बना चुके हैं। कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। लिंबडी सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत सिंह राणा 3530 मतों से, धारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे वी काकड़िया 2922 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:27 अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 11541 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।

11:15 कांग्रेस की सूर्यकांत गावित भाजपा उम्मीदवार से काफी पीछे हो गए हैं। मोरबी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जयंतीलाल पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बृजेश मेरजा से 2455 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:12 गढडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आत्माराम 5597 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सोलंकी शुरुआती रुझान में बढ़त हासिल करने के बाद लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। डांग सीट पर भाजपा के विजय पटेल 10909 मतों से बढ़त बना चुके हैं। 

11:00 अबडासा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा नवे राउंड के बाद 10732 मतों से आगे हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी शांतिलाल संघाणी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार से पिछड़ गए हैं।

10:30 करजण मैं भाजपा प्रत्याशी अक्षय पटेल 3249 मतों से आगे चल रहे हैं।  किरीट सिंह सोलंकी लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी 10566 मतों से आगे हैं। मोरबी सीट पर कांग्रेस के जयंती भाई पटेल 3269 मतों से आगे चल रहे हैं।  गुजरात की 8 विधानसभा सीटों में से मोरबी एकमात्र सीट ऐसी है जिस पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।

 10:20 सौराष्ट्र की मोरबी सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनायी हुई है। इस सीट पर कांग्रेस ने जयंती भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट पर भाजपा के बृजेश मेरजा की छवि दल बदल के कारण खराब हो गई थी इसी का फायदा कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है।  

10:00 करजण सीट पर भाजपा उम्मीदवार अक्षय पटेल ने कांग्रेस पर बढ़त कायम कर ली है। लिंबडी में भाजपा उम्‍मीदवार 7000 से अधिक की लीड बना ली है। मोरबी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जयंती भाई पटेल ने भाजपा के बृजेश मेरजा पर 1533 मतों से बढत बनाई है।

 9:47 कांग्रेस प्रत्याशी जयंती भाई पटेल ने तीसरे राउंड में 770 मतों से मोरबी सीट पर बढ़त ली है। कांग्रेस करजण सीट पर भी आगे चल रही है। लिंबडी सीट पर भाजपा के किरीट सिंह राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 6000 से अधिक की लीड बना ली है

 9:35 करजण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किरीट सिंह जाडेजा, गढडा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। गुजरात की आठ सीट के रुझानों में  भारतीय जनता पार्टी  सात सीट पर तथा कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। 

9:25 धारी से भाजपा प्रत्याशी जेवी काकड़िया। मोरबी से भाजपा प्रत्याशी बृजेश मेरजा, लिंबडी से भाजपा प्रत्याशी किरीट सिंह राणा, डांग से भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल, अबडासा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा आगे चल रहे हैं।  कपराडा सीट पर भाजपा के जीतू चौधरी 2459 टाइम मतों से आगे चल रहे हैं

9:15 राज्‍य की धारी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार 912 मतों से आगे चल रहा है। अब तक की रुझानों में गुजरात में 8 में से 5 सीट पर भाजपा आगे चल रही है। ध्यान रहे कि यह पोस्टल बैलट की मतगणना है।

9:00 अबडासा मैं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा कांग्रेस के शांतिलाल संघाणी से 2400 वोट से आगे चल रहे हैं। डांग में भाजपा नेता विजय पटेल कांग्रेस के सूर्यकांत गावित से आगे चल रहे हैं। मोरबी में भाजपा के बृजेश मेरजा तथा लिंबड़ी में भाजपा के किरीट सिंह राणा आगे चल रहे हैं।

 8:30 AM: गुजरात की 8 विधानसभा सीट के उपचुनाव में पोस्टल बैलट की मतगणना शुरु हो चुकी है। जिसमें भाजपा ने तीन सीट पर बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी अबडासा, डांग व लिंबडी सीट पर आगे चल रही है।

 8:15 AM:  गुजरात उपचुनाव के परिणाम आने के पश्‍चात कांग्रेस के जिला संगठन में भी फेरबदल की संभावना है। कांग्रेस के मुख्‍य प्रवक्‍ता मनीष दोशी ने कहा था कि भाजपा में सीएम विजय भाई व अध्‍यक्ष सी आर भाऊ में खींचतान की संभावना है। दोशी का यह भी कहना है कि कांग्रेस में कार्यकाल पूरा होने के बाद ही जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति होगी।

गुजरात के डांग में मतगणना केंद्र 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.