विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पाकिस्तान सेना की पीआरओ बनी कांग्रेस', खरगे के बयान पर तरुण चुग का पलटवार

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:14 PM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान सेना की पीआरओ होने का आरोप लगाया, जबकि दोनों दलों ने गांधीनगर में एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

भाजपा ने कांग्रेस को पाकिस्तान सेना का पीआरओ बताया

भाजपा ने कांग्रेस को पाकिस्तान सेना का पीआरओ बताया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं गुजरात भाजपा के प्रभारी तरुण चुग ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान की सेना की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) की भूमिका निभा रही है।

भाजपा अध्‍यक्ष जगदीश विश्‍वकर्मा ने कहा है कि कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर अराजकता फैला रही है। सोमवार को भाजपा व कांग्रेस दोनों ने गांधीनगर में एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कांग्रेस को पाकिस्तान सेना की PRO बताया

गुजरात भाजपा के प्रभारी तरुण चुग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस को ऐसी भाषा शोभा नहीं देती है, कांग्रेस की बयान बाजी गरिमापूर्ण नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस को उसके पाप की सजा वोट की चोट से मिलने वाली है। कांग्रेस देश में इस तरह से काम कर रही है जैसे वह पाकिस्तान की सेना की जनसंपर्क अधिकारी हो।

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में भाजपा ने सोमवार को गांधीनगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश भाई विश्वकर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार के खिलाफ कांग्रेस जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग कर रही है, यह उसकी हताशा को उजागर करता है।

जनता की आवाज अब शब्दों से नहीं दबाई जा सकती है और ना ही धमकियों से दबा सकते हैं। कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर अराजकता फैला रही है।

खरगे के बयान पर आरोप-प्रत्यारोप

भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता डॉ अनिल पटेल ने कहा कि कांग्रेस की पहचान अब अराजक के साथ गाली गलौज व झूठ बोलने वाली पार्टी की बन गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान, उनकी स्‍वर्गीय माताजी का अपमान और हाल ही कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खरगे की ओर से सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री के स्‍वर्गीय पिताजी का अपमान किया।

खरगे ही नहीं नेता विपक्ष राहुल गांधी व उनके समर्थक सडक छाप भाषा पर उतर आई है। उधर कांग्रेस ने भी गांधीनगर में अपने पूर्व अध्यक्ष जगदीश ठाकोर एवं विधायक जिग्नेश मेवाणी के खिलाफ जमीन मामले में लगे आरोपों के विरोध में गांधीनगर में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी का कहना है कि पुलिस एवं भाजपा नेता मिलकर ठाकोर समाज के लोगों की डेढ़ सौ करोड़ की जमीन हड़पना चाहते थे।

कांग्रेस नेताओं ने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर विपक्ष को दबाने का प्रयास किया गया इसके खिलाफ पार्टी में गांधीनगर में विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP, पटना में पुतले को मारा थप्पड़; संजय सरावगी बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी

यह भी पढ़ें- खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP, पटना में पुतले को मारा थप्पड़; संजय सरावगी बोले- राजनीति में मर्यादा जरूरी