Move to Jagran APP

Gujarat: गुजरात भाजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का किया गठन

Gujarat गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने गुरुवार को बीस सदस्‍यीय प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया। इसमें मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्‍मा कृषि मंत्री आरसी फलदू सांसद डॉ किरीट सोलंकी कानाजी ठाकोर भिखू दलसाणिया पूर्व मंत्री जसवंत भाभोर आदि नेता शामिल हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 09:26 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 09:26 PM (IST)
Gujarat: गुजरात भाजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का किया गठन
गुजरात भाजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का किया गठन। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat: गुजरात भाजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया है। इसमें मुख्‍यमंत्री, उपमुख्‍यमंत्री, अहमदाबाद सांसद व कई वरिष्‍ठ नेता शामिल किए गए, लेकिन पूर्व अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी व उनकी करीबियों को बाहर रखा गया। गुजरात भाजपा के अध्‍यक्ष सीआर पाटिल ने गुरुवार को बीस सदस्‍यीय प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन किया। इसमें मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्‍यमंत्री नितिन पटेल, शिक्षामंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्‍मा, कृषि मंत्री आरसी फलदू, सांसद डॉ किरीट सोलंकी, कानाजी ठाकोर, प्रदेश संगठन महासचिव भिखू दलसाणिया, पूर्व मंत्री जसवंत भाभोर आदि नेता शामिल हैं, लेकिन पूर्व अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी, पूर्व सांसद भरत सिंह परमार, पूर्व मंत्री मंगूभाई पटेल, पूर्व सांसद शंभू प्रसाद टूंडिया को इस बार बोर्ड में स्‍थान नहीं मिला। भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव से पहले संगठन को चाकचौबंद करने में लगे हैं। जमीनी स्‍तर पर पार्टी को मजबूत करने के साथ अब वे संसदीय बोर्ड सहित विविध समिति व मोर्चों का भी पुनर्गठन कर रहे हैं। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि गुजरात की भाजपा विधायक संगीता पाटिल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि पुलिस पकड़े तो उन्हें पन्ना प्रमुख होने का कारण बताएं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ताओं से यह बात कह रही हैं। सूरत से भाजपा विधायक संगीता पाटिल लिंबायत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। उत्तरायण के पर्व पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में संगीता पाटिल ने एक विवादास्पद बयान दिया है, जो सरकार व भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाता है। इस मौके पर संगीता पाटिल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं भी पुलिस पकड़े तो उन्हें बताएं कि वो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। आप भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख हैं, इसका उन्हें कार्ड भी बता सकते हैं यदि फिर भी पुलिस आपकी बात नहीं मानती है तो मुझे फोन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.