विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गजवा-ए-हिंद, भारत के खिलाफ जंग... गुजरात से पकड़े गए दो युवकों का क्या था प्लान? ATS का खुलासा

Published: Tue, 21 Apr 2026 03:16 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:29 PM (GMT+05:30)

गुजरात एटीएस ने देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों, इरफान खान पठान और मुर्शिद जाहिद अख्तर शेख को गिरफ्तार किया है।

गुजरात ATS ने दो युवकों को किया गिरफ्तार।

गुजरात ATS ने दो युवकों को किया गिरफ्तार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरापी भारत में हमले करने, हथियार और फंड इकठ्ठा करने और देश के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे।

'गजवा-ए-हिंद' और ISIS की आइडियोलॉजी

डिप्टी एसपी वीरजीत सिंह परमार की अगुवाई में हुई जांच में पता चला है कि दोनों युवक पिछले 7 महीनों से WhatsApp और Instagram पर एक्टिव थे। वे 12-13 सदस्यों के एक बहुत करीबी ग्रुप का हिस्सा थे, जो भारत में 'गजवा-ए-हिंद' की स्थापना पर चर्चा कर रहा था। ये युवक ईरान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में ISIS जैसे एक्सट्रीमिस्ट और रेडिकल संगठनों की आइडियोलॉजी से प्रभावित थे।

पुलिस जांच के अनुसार, इन दोनों युवाओं को किसी हैंडलर ने ऑपरेट नहीं किया था, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए वे पूरी तरह से 'सेल्फ-रेडिकलाइज्ड' हो गए थे।

कौन हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी?

गुजरात एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में इरफान खान पठान और मु्र्शिद जाहिद अख्तर शेख के रूप में हुई है। इरफान 22 साल का है, जो पाटन के सिद्धपुर का रहने वाला है। वह मेहसाणा से MSc केमिस्ट्री की पढ़ाई की है, और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा था।

दूसरा आरोपी, मु्र्शिद जाहिद अख्तर शेख, 21 साल का है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। उसने आठवीं तक की पढ़ाई की है। मुर्शिद मुंबई में अपने भाई के साथ बिरयानी की दुकान में काम करता था।

सिद्धपुर-मुंबई से गिरफ्तार हुए युवक एक टिप-ऑफ के आधार पर, गुजरात ATS टीम ने लोकल पुलिस की मदद से सिद्धपुर से इरफान खान पठान और मुंबई से मुर्शिद को गिरफ्तार किया। दोनों युवकों का कोई पिछला क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं है। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 148 और 61 के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- गुजरात: 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार; 85 फर्जी खातों का खुलासा