Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने चला OBC मुख्यमंत्री का दांव, 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की कही बात

गुजरात में कांग्रेस की ओर से ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री का शिगुफा छोडा गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कहा है कि अगर गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 3 उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। कांग्रेस ने प्रथम चरण की 89 में से 55 सीट जीतने का दावा किया है।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarPublished: Fri, 02 Dec 2022 06:46 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 06:46 PM (IST)
Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने चला OBC मुख्यमंत्री का दांव, 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की कही बात
गुजात में कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री का शगुफा छोड़ दिया है।

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस कीओर से ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री का शिगुफा छोडा गया है, दलित, आदिवासी समुदाय को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री बनाने का भी फार्मूला बनाया गया है। उत्तर व मध्य गुजरात में ओबीसी मतदाता का बाहुल्य है और इन्हें कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।

loksabha election banner

प्रथम चरण होते ही 89 सीट का चुनाव होते ही ओबीसी मुख्यमंत्री का दांव

गुजरात में अन्य पिछडा वर्ग सबसे बडा वोट बैंक है और यह 146 से अधिक जातियों में बंटा है। ओबीसी में ठाकोर समुदाय सबसे अधिक एकजुट और राजनीतिक रूप से जागरुक समाज माना जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर उत्तर गुजरात से तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी मध्य गुजरात से आते हैं। दोनों ही नेता ओबीसी समुदाय से आते हैं तथा कांग्रेस ने प्रथम चरण की 89 सीट का चुनाव होते ही ओबीसी मुख्यमंत्री का दांव चला है, गौरतलब है कि भरतसिंह सोलंकी के पिता माधवसिंह सोलंकी ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद करीब तीन दशक से प्रदेश की राजनीति में पाटीदार समुदाय का वर्चस्व है।

कांग्रेस ने दिया 3 उपमुख्यमंत्री का फैसला  

कांग्रेस ने प्रथम चरण की 89 में से 55 सीट जीतने का दावा किया है, इसके साथ ही कांग्रेस ने अन्य समुदाय जैसे दलित, आदिवासी व मुस्लिम व अन्य समुदाय के लोगों को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री का भी फार्मूला दिया है। ओबीसी, दलित, आदिवासी व मुस्लिम समुदाय के दम पर ही कांग्रेस गुजरात के चुनाव में टिकी है। ओबीसी मतबैंक को साधने के लिए भाजपा ने अपनी सुरक्षित सीट गांधीनगर दक्षिण से ओबीसी एकता मंच के संस्थापक एवं कांग्रेस से आए पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को टिकट दिया है वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जुगलजी ठाकोर को 2019 में ही राज्यसभा में भेजकर उत्तर गुजरात के गढ को मजबूत करने का प्रयास किया है।

ओबीसी को कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है लेकिन अब यह एकतरफा नहीं रह गया है इसीलिए कांग्रेस ने दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर व मध्य गुजरात के ओबीसी मतदाताओं को लुभाने के लिए ओबीसी मुख्यमंत्री का दांव चला है।

यह भी पढ़ें: Gujarat Election Phase 2 Voting: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.