Move to Jagran APP

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए प्रचार थमा, एक दिसंबर को मतदान; 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 29 नवंबर की शाम प्रचार थम गया। अब मतदान एक दिसंबर को होगा। पहले चरण में कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarPublished: Wed, 30 Nov 2022 05:36 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 05:36 AM (IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: पहले चरण के लिए प्रचार थमा, एक दिसंबर को मतदान; 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थमा

गांधीनगर, एएनआइ। Gujarat Assembly Sabha Chunav 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। अब एक दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सत्तारूढ़ भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों ने कच्छ, सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदाताओं को लुभाने के लिए जोर-शोर से प्रयास किए।

loksabha election banner

चुनाव की सभी तैयारियां पूरी

गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी भारती ने बताया, 'पहले चरण के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है। चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मतदान कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।'

सातवें कार्यकाल पर टिकीं भाजपा की निगाहें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में राज्य में कई रैली और रोड शो किए। भाजपा की नजरें रिकार्ड सातवें कार्यकाल पर टिकी हुई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, असम और गोवा के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​मनसुख मंडाविया, पीयूष गोयल और नितिन गडकरी ने भी पहले चरण के चुनाव के दौरान प्रचार किया।

यह भी पढ़ें: Exclusive Interview: पीएम मोदी की लोकप्रियता और विकास माडल से होगी अभूतपूर्व जीत : अमित शाह

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन, पुरुषोत्तम रूपाला, रविशंकर प्रसाद ने भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए रैलियां कीं।

यह भी पढ़ें: नड्डा ने कांग्रेस और AAP को बताया 'फसली बटेर', लोगों से कहा- गुमराह करने वाली पार्टियों को न दें अवसर

राहुल गांधी ने दो रैलियों को किया संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पार्टी के प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे। पार्टी नेता राहुल गांधी ने राज्य में दो रैलियों को संबोधित किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई तरह के वादे करते हुए राज्य में व्यापक प्रचार किया।

70 महिला उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

पहले चरण की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 718 पुरुष उम्मीदवार और 70 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पहले चरण में सभी 89 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकि आप 88 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कुल 39 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवार

प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से, आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया से, कांग्रेस के पूर्व नेता और अब भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल वीरमगाम से और अल्पेश ठाकोर गांधीनगर दक्षिण से, आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया कटारगाम से, गुजरात के गृह मंत्री (राज्य) हर्ष सांघवी माजुरा से चुनाव लड़ रहे हैं।

जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा चुनावी मैदान में

जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा, भावनगर ग्रामीण से गुजरात के पूर्व मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, जसदण से कुंवरजी बावलिया, मोरबी से कांतिलाल अमृतिया, जेतपुर से जयेश रडाडिया, वाघोडिया से भाजपा के पूर्व विधायक मधु श्रीवास्तव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

दो लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 2,39,76,670 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,1,5,42,811 महिलाएं और 497 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं।

8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे चुनाव नतीजे 

दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन वॉर, भारत के खिलाफ नशा और आतंकवाद फैलाने में इनका इस्तेमाल बढ़ा

Fact Check : आम आदमी पार्टी के CM पद के उम्मीदवार इशुदान गढ़वी का 6 महीने पुराना वीडियो वायरल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.