Move to Jagran APP

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा करेगी कांग्रेस

Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। आम आदमी पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। चर्चा है कि लगभग 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 03:48 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 03:48 PM (IST)
Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा करेगी कांग्रेस
गुजरात में जल्द ही प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा करेगी कांग्रेस। फाइल फोटो

अहमदाबाद, शत्रुघ्न शर्मा। Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस (Congress) ने बैठक की है, जिसमें पांच दर्जन से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। चर्चा है कि लगभग 58 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। केंद्रीय आलाकमान से हरी झंडी मिलते ही जल्द ही घोषणा की जाएगी। अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कांग्रेस मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान चलाएगी। इसमें शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं को बुलाया जाएगा।

loksabha election banner

चुनावी रणनीति पर की चर्चा

वरिष्ठ पर्यवेक्षक टीएस सिंह देव, पार्टी प्रभारी डा. रघु शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर की उपस्थिति में प्रदेश कार्यालय राजीव गांधी भवन में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें लोकसभा सीट प्रभारियों से फीडबैक लिया गया। उन्हें विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वस्तुस्थिति का पता लगाने का निर्देश दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के विधायकों से भी चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कहा जा रहा है कि कांग्रेस लगातार तीन चुनाव हारने वाली सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द करेगी।

हर गांव व शहर में चलाएंगे अभियान

प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने अपनी व्यूह रचना बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं, लोकसभा सीट प्रभारियों व विधायकों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए हर गांव व शहर में अभियान चलाया जाएगा। राज्य में शराबबंदी होने के बाद भी बड़े पैमाने पर अंग्रेजी शराब अन्य राज्यों से यहां के हर शहर व गांव तक पहुंच रही है।

आप जारी कर चुकी है दस प्रत्याशियों की पहली सूची

आप ने गत दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी गुजरात यात्रा के दौरान इन उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी थी। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले आदमी पार्टी ने पहली सूची जारी कर बड़ी पहल की। गत दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं ने भी कई बार चुनाव से पहले उम्मीदवारों की घोषणा की, लेकिन एक बार भी अपना वादा पूरा नहीं कर सके। प्रदेश में आम आदमी पार्टी विगत कई वर्षों से सक्रिय है, लेकिन गत स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत महानगर पालिका की 27 सीटों पर मिली जीत के बाद से उसका उत्साह चरम पर है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.