विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, अहमदाबाद के तीन स्कूलों को लेकर भी फैलाई गई झूठी खबर

Published: Thu, 10 Sep 2026 12:47 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 02:05 PM (IST)

गुजरात विधानसभा भवन को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी वाली बात अफवाह निकली।

गुजरात विधानसभा बम से उड़ाने की धमकी वाली बात अफवाह (फाइल फोटो)

गुजरात विधानसभा बम से उड़ाने की धमकी वाली बात अफवाह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुजरात विधानसभा को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी।

  2. गांधीनगर कोर्ट और अहमदाबाद के तीन स्कूलों को भी धमकी।

  3. पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे।

राज्य ब्यूरो, गांधी नगर। गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है और इसी बीच ईमेल कर विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाली बात सामने आई, लेकिन बात सिर्फ एक अफवाह थी।

गांधीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय तथा अहमदाबाद की तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को भी बम से उड़ाने की अफवाह फैलाई गई।

गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

गुजरात विधानसभा का 3 दिन का मानसून सत्र बुधवार से शुरू हुआ और गुरुवार को विधानसभा भवन को बम से उड़ने की धमकी की बात सामने आई, लेकिन ये खबर झूठी निकली।

एक मेल करके विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी देने की बात सामने आई थी। प्रशासन एवं पुलिस ने जांच की, लेकिन ये बात अफवाह निकली। इस बीच इस बात का भी ध्यान रखा गया कि विधानसभा में किसी तरह का अपराध नहीं हो तथा विधानसभा सत्र की कार्यवाही बाधित न हो।

उधर गांधीनगर जिला एवं सत्र न्यायालय में वकीलों एवं जजों को बाहर निकलकर डॉग स्क्वायड और बामनिरोधक दस्ते ने जांच की।

इससे पहले अहमदाबाद के बोपाल इलाके में स्थित डीपीएस स्कूल, वेजलपुर की जायडस स्कूल तथा थलतेज में स्थित उदगम स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी की भी अफवाह उड़ाई गई। अभिभावकों को फोन कर स्कूल प्रशासन ने बुलाकर बच्चों को सौंपा और स्कूल खाली करा कर बम की जांच की गई। 

यह भी पढ़ें- गुजरात: गांधीनगर में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, 10 मजदूरों के फंसे होने की आशंका; डिप्टी सीएम घटनास्थल पर पहुंचे