Move to Jagran APP

Gujarat: मल्लिार्जुन खरगे की रावण वाली टिप्पणी पर अशोक गहलोत ने दी सफाई, कहा- हम PM मोदी का करते हैं सम्मान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस व उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेताओं के बारे में खूब टिप्पणी की थी।

By Jagran NewsEdited By: Piyush KumarPublished: Fri, 02 Dec 2022 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2022 07:10 PM (IST)
Gujarat: मल्लिार्जुन खरगे की रावण वाली टिप्पणी पर अशोक गहलोत ने दी सफाई, कहा-  हम PM मोदी का करते हैं सम्मान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फाइल फोटो।

अहमदाबाद, जेएनएन। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे की रावण वाली टिप्पणी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा नेता जहां गुजरात चुनाव में उछालकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में हैं वहीं कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री गहलोत ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं पर मोदी कई बार टिप्पणियां कर चुके हैं, हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं। गुजरात में सरकार विरोधी माहौल है कांग्रेस बहुमत की ओर बढ रही है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस व उसके नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करते हैं, उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेताओं के बारे में खूब टिप्पणी की थी।

गुजरात में कांग्रेस बनाने जा रही है पूर्ण बहुमत की सरकार: गहलोत 

चुनाव में कांग्रेस नेताओं के हर बयान को मोदी अपने ऊपर लेकर उसे भावनात्मक मुद्दा बनाने का प्रयास करते हैं। गहलोत ने कहा कि गुजरात में सरकार विरोधी माहौल है, राज्य के लोग भाजपा सरकार से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। प्रथम चरण में कांग्रेस को जनता का अच्छा समर्थन मिला है तथा दूसरे चरण में भी लोग कांग्रेस का साथ देंगे।

यह भी पढ़ेंGujarat Election Phase 2 Voting: गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीटों पर होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी और अमित शाह के प्रचार पर गहलोत ने उठाए सवाल 

गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गुजरात सरकार एवं केंद्र सरकार ने काम किए हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह एवं सहकार मंत्री अमित शाह सहित पूरी केंद्र सरकार के मंत्री की फौज गुजरात में क्या जमी हुई है। इतना प्रचार व लगातार प्रधानमंत्री के दौरे के क्या मतलब है कहीं ना कहीं भाजपा को गुजरात में हार का डर है।

गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस कीओर से ओबीसी वर्ग के मुख्यमंत्री का शिगुफा छोडा गया है, दलित, आदिवासी समुदाय को साधने के लिए 3 उपमुख्यमंत्री बनाने का भी फार्मूला बनाया गया है। उत्तर व मध्य गुजरात में ओबीसी मतदाता का बाहुल्य है और इन्हें कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।

यह भी पढ़ें:Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने चला OBC मुख्यमंत्री का दांव, 3 उपमुख्यमंत्री बनाने की कही बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.