विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:01 PM (IST)

गुजरात में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए सूरत और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 25 करोड़ से ...और पढ़ें

गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों की तस्वीर।

गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों की तस्वीर।

HighLights

  1. गुजरात में 25 करोड़ से अधिक की ड्रग्स जब्त।

  2. सूरत-अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने तीन तस्करों को पकड़ा।

  3. मेफेड्रोन और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात में चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर सुरक्षा एजेंसियों ने डंडा चलाया है। सूरत और अहमदाबाद की क्राइम ब्रांच ने मिल कर 25 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है।

पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई कि वो इस ड्रग्स को राज्य के कई इलाकों में भेजने वाले थे। इसके बाद से पुलिस ने अपने नेटवर्क को अलर्ट कर दिया है।

कहां पर हुई कार्ऱवाई

सूरत और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मिल कर सीटीएम एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ के पास ये कार्रवाई की। टीम को मिली जानकारी के अनुसार बदमाश यहां से गुजरने वाले थे। जांच के दौरान बूथ से उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से काफी ज्यादा नशीले पदार्थों की बरामदगी हुई। तीनों के बारे में मिली जानकारी के अनुसार वो आपराधिक कामों में शुरू से लिप्त रहे हैं। इनका आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है।

25 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद

पुलिस ने इनके पास से कुल 2497 ग्राम मेफेड्रोन और 4531.220 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इस जब्त ड्रग्स की बाजार की कीमत 25 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस इस ड्रग्स नेटवर्क में शामिल दूसरे आरोपियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जल्दी ही बाकी के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तार बदमाशों के नाम

टिफेल नोखेज इसकी उम्र 44 साल है और ये दिल्ली के रहने वाला है। मोहम्मद इमरान अल्वी की उम्र 38 है ये मेरठ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, कफील अहमद की उम्र 59 वर्ष है और ये नई दिल्ली का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: उज्जैन में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला, SI की वर्दी फाड़ी; चार जवान घायल