गांधीनगर मनपा चुनाव: नामांकन वापस लेने के डर से कांग्रेस सतर्क, पर्चा भरते ही गुप्त ठिकाने पर प्रत्याशियों को भेजा
कांग्रेस ने गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव के अपने प्रत्याशियों को नामांकन के बाद गुप्त स्थान पर भेज दिया है। यह ...और पढ़ें
-1790443719666_m.webp)
गांधीनगर मनपा चुनाव (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
कांग्रेस ने गांधीनगर मनपा प्रत्याशियों को गुप्त स्थान पर भेजा।
सूरत-अहमदाबाद की घटनाओं से सबक लेकर सतर्कता बरती।
भाजपा पर दबाव डालकर नामांकन वापस कराने का आरोप।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। एक कहावत है, दूध का जला छाछ को भी फूंक फूंक कर पीता है। लोकसभा चुनाव में सूरत व अहमदाबाद के कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन वापसी की घटना से पीडित कांग्रेस अब गांधीनगर महानगर पालिका के पार्टी प्रत्याशियों को नामांकन भरा कर सुरक्षित स्थल पर भेज दिया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मनीष दोशी का कहना है कि भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर प्रत्याशियों पर दबाव डालकर नामांकन वापस कराती है पार्टी ने सतर्कता बरतते हुए यह कदम उठाया है।
गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव अगले माह होने हैं, भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिये लेकिन कांग्रेस ने प्रत्याशियों का नामांकन कराकर उनको गुप्त स्थान पर पहुंचा दिया है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूरत व अहमदाबाद के लोकसभा चुनाव के बाद पालिका व निकाय चुनाव में भाजपा ने पुलिस व प्रशासन का दुरुपयोग करके बडी संख्या में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन वापस कराकर अपने प्रत्याशी जितवा लिए थे।
इससे बचने के लिए कांग्रेस ने सतर्कता बरतते हुए प्रत्याशियों का नामांकर कराकर नामांकन की अंतिम तारीख तक उनको गुप्त स्थल पर भेजा है। कांग्रेस ने गांधीनगर के हरेक वार्ड में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं को प्रचार का जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा, कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मतसिंह पटेल, विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत अन्य नेताओं को भी वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी है।
