विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेश में सरकारी खर्च पर खरीदी आईलाइनर और लिपस्टिक, बेटे के खाते में भी भेजे रुपये... गुजरात की पूर्व VC के खिलाफ जांच तेज

By Shatrughna SharmaEdited By: Naveen Kumar
Published: Sat, 19 Sep 2026 02:54 PM (IST)

गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता पर विदेश यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के खर्चे पर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने और करोड़ों की अनियमितताओं के आरोप लगे हैं।

गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता(फोटो: सोशल मीडिया)

गुजरात विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात विश्वविद्यालय से सेवानिवृत हो चुकी पूर्व कुलपति नीरजा गुप्ता को लेकर एक और विवाद सामने आया है। विदेश यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय के खर्चे पर ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने के आरोप लग रहे हैं।

उन पर करोड़ों रुपए की अनियमितता के आरोप भी हैं। कुलपति जगदीश जोशी ने बताया कि हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश दीपक व्यास सभी मामले की जांच कर रहे हैं।

गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति रह चुकी नीरज गुप्ता पर कुछ समय पहले मनमाने तरीके से प्राध्यापकों को लाखों रुपए का वेतन बांटने तथा खुद अपने लिए एक अतिरिक्त पद का सृजन कर विश्वविद्यालय के कोष से प्रति माह सवा चार लाख रुपए उठाने के आरोप लगे थे।

अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने लाखों रुपए के ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदें जिसके बिल विश्वविद्यालय के मत्थे मंढ दिए गए। आरोप है कि श्रीमती गुप्ता ने अमेरिका और दुबई यात्रा के दौरान ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदे! इनमें आई लाइनर, ब्रश, लिपस्टिक इत्यादि शामिल है।

कार्यवाहक कुलपति जगदीश जोशी ने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश दीपक व्यास को विश्वविद्यालय में की गई आर्थिक अनियमितताओं की जांच सौंप गई है। पूर्व कुलपति श्रीमती गुप्ता पर लगे सभी आरोपी की वे जांच कर रहे हैं।

सरकार से मिलने वाले 40 करोड़ रुपए के अनुदान में भी भारी गाफिल के आरोप लग रहे हैं। लाखों रुपए उनके पुत्र के खाते में जमा कराए गए विश्वविद्यालय प्रशासन इसकी भी जांच कर रहा है।

उन पर कुलपति के पद पर रहते विश्वविद्यालय में एक अतिरिक्त पद का सृजन कर सवा चार लाख रुपये प्रति माह का वेतन अतिरिक्त लेने का भी आरोप लग रहा है।