Move to Jagran APP

Gujarat: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के दोषी पिता को दस साल की कैद

Gujarat नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में विशेष अदालत ने दोषी पिता को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार को भी निर्देश दिया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 17 Feb 2022 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 17 Feb 2022 05:34 PM (IST)
Gujarat: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के दोषी पिता को दस साल की कैद
गुजरात में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के दोषी पिता को दस साल की कैद। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। शराब के नशे में अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के मामले में विशेष अदालत ने दोषी पिता को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दुष्कर्म पीड़िता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के लिए राज्य सरकार को भी निर्देश दिया है। प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रंस फ्राम सेक्सुअल आफेंस (पाक्सो) स्पेशल कोर्ट के जज पीसी चौहान ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसके 45 वर्षीय पिता को दोषी मानते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। महानगर के ओढव इलाके में शराब के नशे में धुत्त आरोपित ने अप्रैल, 2017 में अपने ही घर पर नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लहूलुहान हालत में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इस तरह की वारदात के बारे में कुछ नहीं बताया था।

loksabha election banner

पीड़िता को मिलेगी दो लाख की आर्थिक सहायता 

करीब दो माह बाद जब वह गर्भवती हो गई, तब उसने पुलिस को अपने पिता की इस हरकत की जानकारी दी। उसने बताया कि पिता ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया था। विशेष अदालत ने दोषी पिता को दस साल की सजा सुनाई है तथा सरकार को दुष्कर्म पीड़िता को दो लाख की आर्थिक सहायता देने का आदेश सुनाया है। सुनवाई के दौरान गवाह मुकर गया, लेकिन मेडिकल सुबूत तथा डीएनए जांच रिपोर्ट आदि से पुष्टि होने पर अदालत ने पिता को ही इसका दोषी माना।

गौरतलब है कि मार्च, 2020 में अहमदाबाद में एक पिता ने अपनी सात साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हो गया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परिक्षण के लिए अस्पताल भेजकर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया था। घटना सरखेज थाना क्षेत्र की है। महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ सरखेज पुलिस थाने पहुंची। उसने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह बाजार गई थी। उसके पति और सात वर्षीय बेटी तथा आठ वर्षीय बेटा घर थे। उसका बेटा पड़ोसी के घर में खेल रहा था। वह जब घर पर पहुंची उसकी बेटी रो रही थी तथा पति उसे देखते ही भाग गया। उसने तुरंत ही अपनी बेटी को चुप कराया। बच्ची ने रोते-रोते अपने पिता की करतूत के बारे में बताया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि इस बाद वह सीधे थाने पहुंची है। सरखेज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने शिकायत के कुछ घंटे बाद ही सरखेज क्षेत्र से आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.