विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात में महिला और उसके तीन बच्‍चों की निर्मम हत्या

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 21 Jun 2019 12:31 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 21 Jun 2019 07:08 PM (GMT+05:30)

Murder. गुजरात में एक महिला और उसके तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुजरात में महिला और उसके तीन बच्‍चों की निर्मम हत्या
गुजरात में महिला और उसके तीन बच्‍चों की निर्मम हत्या

अहमदाबाद, जेेएनएन। उत्‍तर गुजरात के कुडा लाखाणी गांव में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने एक किसान की पत्‍नी व तीन बच्‍चों की हथियार से गला काटकर हत्‍या कर दी और किसान को भी जहर खिलाने के बाद हत्‍या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

आरोपितों ने दीवार पर कर्ज से परेशान होने की बात लिखकर इस हत्‍याकांड को एक पिता द्वारा ही करने का प्रयास किया, लेकिन चौधरी समाज के दबाव के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच में ही इसे सामूहिक हत्‍याकांड बताया और कहा कि इस घटना को लेकर पहले गलत जानकारी दी गई। परिवार का मुखिया करसनजी पटेल अभी अस्‍पताल में भर्ती है, उसका उपचार चल रहा है। चौधरी समाज के लोगों ने आरोपितों के नहीं पकड़े जाने तक करसनजी की पत्‍नी व बच्‍चों के शव लेने से इनकार कर दिया है। पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरी व पुलिस के आला अधिकारियों ने समाज के लोगों के साथ बैठक की, लेकिन बेनतीजा रही।

बनासकांठा रेंज आईजी डीबी वाघेला के मुताबिक, किसान करसनजी ने जहर खाने से पहले अपने घर की दीवार पर कुछ लोगों के नाम लिखे हैं। करसनजी पटेल ने इन लोगों से 21 लाख रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने कुछ दिनों पहले अपनी जमीन भी बेच दी थी। लेकिन इसके बाद भी सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे।

मानसिक रूप से परेशान होकर उसने पत्नी आंनदीबेन पटेल (50), पुत्र उकाजी पटेल (22), सुरेश पटेल (13) व पुत्री भावना पटेल (18) की गला रेत कर हत्या कर दी और खुद जहर खा लिया। लेकिन उसके पड़ोसी व समाज के लोगों ने बताया कि करसनजी को पढ़ना-लिखना ही नहीं आता था, आरोपित यहीं मात खा गए और पुलिस ने छानबीन की तो यह जघन्‍य हत्‍याकांड निकला। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए रेंज आईजी से जांच रिपोर्ट मांगी है।

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप