विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रील बनाने के लिए नकली TTE बना युवक, यात्रियों से टिकट जांचने के आरोप में सूरत से गिरफ्तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:52 PM (GMT+05:30)

सूरत रेलवे स्टेशन पर नकली टीटीई बनकर वीडियो वायरल करने वाले युवक को जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

वायरल होने के लिए नकली टीटीई बनने वाला युवक गिरफ्तार (स्क्रीनग्रैब)

वायरल होने के लिए नकली टीटीई बनने वाला युवक गिरफ्तार (स्क्रीनग्रैब)

HighLights

  1. युवक ने नकली टीटीई बनकर वीडियो वायरल किया।

  2. सूरत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने गिरफ्तार किया।

  3. आरोपी ने रील बनाने के लिए यह नाटक किया था।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। इंटरनेट मीडिया पर लाइक, व्‍यूज पाने व वायरल होने के लिए युवक युवतियों में होड लगी है, सूरत रेलवे स्‍टेशन पर एक युवक नकली टीटीई बनकर प्‍लेटफॉर्म व ट्रेन में टिकट की जांच करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक को जीआरपी व आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

सूरत स्‍टेशन पर यात्रियों से टिकट जांच करने व दंड व कानूनी कार्यवाही करते धमकी देते एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था। जागरुक नागरिकों ने रेलवे को इसकी ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) व रेलवे सुरक्षा दल (आरपीएफ) ने संयुक्‍त कार्यवाही करते हुए समीउल्‍लाह शेख 25 को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने पुलिस को बताया कि रील बनाने के लिए उसने यह नाट‍क किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट किया था। युवक का कहना है कि वह कंटेंट क्रिएटर है तथा उसने यात्रियों के टिकट की जांच की लेकिन किसी से पैसे नहीं लिए। हाथ में सौ का नोट लेकर यात्री को 50 - 50 के दो नोट वापस लौटा दिये थे।

आरोपित ने बताया कि अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर भी उसने सतर्क करते हुए बताया था कि यह मनोरंजन के लिए है तथा ऐसा करना अवैधानिक है। सूरत ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।