Move to Jagran APP

अहमदाबाद में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाने पर आठ लोग गिरफ्तार, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना

गुजरात के अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।

By AgencyEdited By: Achyut KumarPublished: Fri, 31 Mar 2023 10:26 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2023 12:34 PM (IST)
अहमदाबाद में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाने पर आठ लोग गिरफ्तार, AAP ने भाजपा पर साधा निशाना
अहमदाबाद में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाने पर आठ गिरफ्तार

अहमदाबाद, एएनआई। गुजरात के अहमदाबाद में सार्वजनिक स्थानों और सरकारी संपत्तियों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से 'आपत्तिजनक नारे' वाले पोस्टर लगाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

loksabha election banner

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दी जानकारी

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने कहा कि 30 मार्च को 'अनधिकृत तरीके' से 'मोदी हटाओ देश बचाओ' जैसे नारे वाले पोस्टर शहर के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए थे। पुलिस ने कहा कि उक्त घटनाओं की जांच के दौरान आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान नटवरभाई पोपटभाई, जतिनभाई चंद्रकांतभाई पटेल, कुलदीप शरदकुमार भट्ट, बिपिन रवींद्रभाई शर्मा, अजय सुरेशभाई चौहान, अरविंद गोरजीभाई चौहान, जीवनभाई वासुभाई माहेश्वरी और परेश वासुदेवभाई तुलसिया के रूप में हुई है।

इसुदान गढ़वी ने भाजपा पर लगाया आरोप

इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, गुजरात आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने गुरुवार को कहा कि गिरफ्तार कार्यकर्ता पार्टी के कार्यकर्ता थे और आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई से पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है।

गढ़वी ने ट्वीट कर कहा, ''मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर लगाने के मामले में गुजरात में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत जेल में डाल दिया गया है! यह मोदी और भाजपा का डर नहीं तो और क्या है? जितना चाहो उतना प्रयास करो! आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ेंगे।” 

'आप' ने 22 राज्यों में शुरू किया पोस्टर अभियान

गुरुवार को 'आप' के राज्य संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 राज्यों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' जैसे नारों के साथ एक राष्ट्रव्यापी पोस्टर अभियान शुरू किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने और बेरोजगारी दूर करने के बजाय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को खत्म करने में लगे हैं।

''वादा पूरा करने में विफल रहे पीएम मोदी''

देश भर के 22 राज्यों में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। राय ने आरोप लगाया, ''इस अभियान का उद्देश्य पूरे देश में यह संदेश देना है कि कैसे पीएम मोदी किसानों से किए अपने वादे को पूरा करने में विफल रहे, मजदूरों के अधिकार छीने, विश्वविद्यालयों में छात्रों का दमन किया। पीएम मोदी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने में लगे हुए हैं।''

राय ने कहा कि अभियान के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 10 अप्रैल से देश भर के विश्वविद्यालयों में इसी तरह के पोस्टर लगाए जाएंगे। इससे पहले, 23 मार्च को 'आप' ने जंतर-मंतर पर 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे के तहत एक बड़ी जनसभा की, जिसे आप नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.