गुजरात में पेयजल संकट समाप्त, 109 जलाशयों पर हाई अलर्ट
गुजरात में मानसून की बारिश से जलसंकट समाप्त हो गया है कई जलाशय छलक गये हैं 12 जलाशयों 80-90 प्रतिशत पानी भरने से एलर्ट पर रखे गये हैं।
अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में बरसात के इस मौसम में अभी तक तकरीबन 110 प्रतिशत पानी बरसने के कारण जहां पेयजल संकट समाप्त हो गया, वहीं पानी भर जाने के कारण प्रशासन ने राज्य के 109 जलाशयों को हाई अलर्ट पर रखा हैं। कुल 204 जलाशयों में से 72 जलाशय छलक गये हैं, जबकि 109 में उनकी क्षमता का 90 प्रतिशत जल संग्रहित हो गया है। वहीं 12 जलाशयों में 80-90 प्रतिशत पानी भरने से एलर्ट पर रखे गये हैं। राज्य में बरसात का सिलसिला जारी होने के कारण 70-80 प्रतिशत भरे 12 जलाशयों के लिए चेतावनी जारी की गयी हैं।
राज्य में जून के महीने में लोग पानी के अभाव की समस्या का सामना कर रहे थे। खरीफ फसल की बुवाई का संकट पैदा हो गया था। पेयजल की समस्या गहराती जा रही थी। नर्मदा के पेयजल पर आश्रित शहरों में हालात बदतर थे। वहीं जून महीने में 108.59 मि.मी. बरसात से हालात में सुधार हुआ। जुलाई में 222.37 मि.मी. बरसात से सिंचाई का संकट भी कम हुआ, अगस्त महीने की 446.05 मि.मी बरसात पानी की समस्या का निराकरण हो गया।
राज्य में अतिवृष्टि के कारण 15 जलाशयों में 48.66 प्रतिशत पानी एकत्र हुआ हैं। दक्षिण गुजरात के 17 जलाशयों में 95.82, 13 जलाशयों में 87.15 प्रतिशत 20 जलाशयों में 75.37 प्रतिशत तथा सौराष्ट्र के 139 जलाशयों में 75 प्रतिशत पानी का संग्रह हुआ हैं। राज्य के कुल 204 जलाशयों में 15764.16 एमसीएम पानी की संग्रह क्षमता हैं। इन जलाशयों में अभी तक 12,854.33 एम.सी.एम. पानी संगृहीत हुआ हैं। यह कुल क्षमता का 81.54 प्रतिशत हैं। सरदार सरोवर में 9460 एम.सी.एम. पानी की क्षमता में कुल 8,633.40 एमसीएम पानी है। यह क्षमता का 91.26 प्रतिशत हैं।
गुजरात की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें
गुजरात में ट्रैफिक पुलिस ने किया विशेष स्क्वार्ड का गठन, प्रतिदिन हो रही है 20 लाख की वसूली