सफारी पार्क में काम कर रहे मजदूरों पर शेर का हमला, वनकर्मी की मौत
Attack of Asian Lions. गुजरात में एशियाई शेरों के हमले में एक वनकर्मी की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
अहमदाबाद, प्रेट्र। जूनागढ़ जिले के देवलिया सफारी पार्क में गुरुवार को शेर ने हमला कर एक श्रमिक को मार डाला। मारे गए श्रमिक की पहचान रजनीश केशवाला (32) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब दूसरे श्रमिक दिनेश सखात ने उसे बचाने की कोशिश की तो शेर ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि, वह भागने में कामयाब रहा और बाद में उसने घटना की जानकारी दी। दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जूनागढ़ वन संभाग के मुख्य वन संरक्षक डीटी वासवदा ने बताया, मारे गए श्रमिक की खोज में निकले एक वनकर्मी पर भी शेर ने हमला कर दिया। मामूली रूप से घायल इस वनकर्मी को अस्पताल ले जाया गया। केशवाला का शव बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने हालांकि इस घटना में एक से अधिक शेर के शामिल होने की संभावना से इन्कार नहीं किया है। देवलिया सफारी उद्यान गिर राष्ट्रीय उद्यान के निकट स्थित है। घायल वन कर्मी दिनेश खांड और मालदे भारड़ा को जूनागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालज नाजुक है।