विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ahmedabad News: साबरमती नदी में मिला युवक का शव, बहन का आरोप; धर्म परिवर्तन नहीं करने पर की गई हत्या

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2022 04:04 PM (IST)

Ahmedabad News गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी से एक युवक का शव मिला है। बहन का आरोप है कि ...और पढ़ें

साबरमती नदी में मिला युवक का शव, बहन का आरोप, धर्म परिवर्तन नहीं करने की हत्या। फाइल फोटो
साबरमती नदी में मिला युवक का शव, बहन का आरोप, धर्म परिवर्तन नहीं करने की हत्या। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Ahmedabad News: गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में साबरमती नदी (Sabarmati River) से 19 साल के एक युवक हितेश राठौड का शव बरामद हुआ, शव का गला कटा हुआ है। मुस्लिम लड़की से विवाह के कारण युवक की हत्या किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की बहन का कहना है कि हितेश ने मुस्लिम धर्म स्वीकार करने से मना कर दिया था, इस कारण से उसकी हत्या की गई है।

पत्नी ने कहा, पिता की इजाजत से हुआ था विवाह

साबरमती रिवरफ्रंट पुलिस थाना पूर्व को साबरमती नदी में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को बुलाकर युवक का शव बाहर निकाला तो उसका गला कटा हुआ पाया गया जो उसकी हत्या की आशंका को प्रबल करता है। पुलिस ने शव की साबरमती डी केबिन में रहने वाले हितेश राठौड 19 के रूप में पहचान की। पत्नी आफरीन ने बताया कि करीब 10 साल से वे साथ में रह रहे थे। दोनों के परिवार से अलग उन्होंने डी केबिन में रहना पसंद किया। आफरीन का कहना है कि उसके पिता ने हितेश के राजी खुशी विवाह की रजामंदी पर इस विवाह की इजाजत दे दी थी।

बहन ने कहा, लव जिहाद के चलते हुई हत्या

हितेश की बहन हेतल का कहना है कि उसके भाई की लव जिहाद (Love Jihad) के चलते हत्या हुई है। रविवार शाम को वह आफरीन को लेकर उसके पिता के घर गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। हेतल का कहना है कि हितेश व आफरीन ने मुस्लिम परंपरा के अनुसार, निकाह व हिंदू रीति से विवाह भी किया था। आफरीन के परिवार ने हितेश पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इसी कारण उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। इस घटना की जांच कर हितेश के परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।