Move to Jagran APP

कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी की घोषणा को लेकर शाह ने उठाया सवाल

नेतृत्व पर भाजपा पहले ही अपना रुख जता चुकी है, लेकिन कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। शाह ने कांग्रेस पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का भी आरोप लगाया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 12:27 PM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 12:27 PM (IST)
कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी की घोषणा को लेकर शाह ने  उठाया सवाल
कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी की घोषणा को लेकर शाह ने उठाया सवाल

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुटबाजी पर तो काबू पा लिया, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी की घोषणा को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा पहले ही विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री घोषित कर चुकी है।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष ने निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर विजय रूपाणी ही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबकुछ स्पष्ट है, जबकि कांग्रेस में अस्पष्टता है। नेतृत्व पर भाजपा पहले ही अपना रुख जता चुकी है, लेकिन कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। शाह ने कांग्रेस पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का भी आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा भी झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में सीएम के चेहरे के बिना चुनाव लड़ी थी। वैसे भी कांग्रेस अमित शाह द्वारा मुहैया रणनीति पर चुनाव नहीं लड़ रही है। 

गुजरात भाजपा के प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा में कई विधायकों के टिकट कटने के आरोप पर सांसद ने कहा कि पहले कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि क्या वह सभी मौजूदा विधायकों को मैदान में फिर से उतार रही है? साथ ही कितने साधु-संतों को टिकट बांट रही है? उन्होंने बताया कि भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रकिया जारी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात में मंदिर दर्शन जाने पर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि वह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर नहीं गए, लेकिन गुजरात में चुनाव के कारण वह मंदिरों में जा रहे हैं। 

कांग्रेस के युवा नेता भी प्रचार में उतरे 

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कांग्रेस ने भी अपने अनुभवी और युवा नेताओं को प्रचार मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को

राजकोट में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अहमदाबाद में प्रचार करेंगे, जबकि पूर्व मंत्री शशि थरूर 17 नवंबर को अहमदाबाद आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 व 19 नवंबर को अहमदाबाद में रोड शो करेंगे।

यह भी पढ़ें: गुजरात में 'पप्पू' शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.