विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुलना छोड़कर राष्ट्र निर्माण में बनें भागीदार', भावनगर में युवाओं से बोले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:48 PM (IST)

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भावनगर में युवाओं से किसी भी तरह की तुलना से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदार बनने का आह्वान किया।

भावनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का युवाओं को संदेश

भावनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का युवाओं को संदेश

HighLights

  1. युवा तुलना छोड़ राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भागीदार बनें।

  2. कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान और सकारात्मक सोच राष्ट्र निर्माण में सहायक।

  3. विकसित भारत 2047 अभियान में सक्रिय भागीदारी का मुख्यमंत्री का आह्वान।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने युवाओें को नसीहत देते हुए कहा है कि वे किसी भी तरह की आपसी तुलना से दूर रहकर राष्‍ट्र निर्माण में सकारात्‍मक भागीदार बनें। कौशल विकास, व्‍यवहारिक ज्ञान एवं सकारात्‍मक सोच से युवा शक्ति राष्‍ट्र निर्माण में अहम योगदान कर सकती है।

भावनगर के महाराजा क्रष्‍णकुमारसिंह विश्‍वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने युवाओं से विकसित भारत2047 अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा साधना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित युवा संवाद में मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि युवाओं को सरकार की विविध जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ अपने आसपास के जरुरतमंद लोगों तक भी उसका लाभ पहुंचाना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि औध्‍योगिक विकास तेजी से हो रहा है उसके मुताबिक युवाओं को अपना कौशल विकास करना चाहिए। राज्‍य में आईटी व सेमीकंडक्‍टर प्‍लांट संचालित हैं, यहां युवाओं को तकनीकी सेवाओं का मौका मिल सकता है।

देश में खेती व पशुपालन बडे पैमाने पर होता है, युवाओं को इस क्षैत्र की हर छोटी बडी जानकारी प्राप्‍त कर उन्‍नत खेती व पशुपालन को बढावा देना चाहिए साथ ही इनका व्‍यावहारिक अनुभव भी प्राप्‍त करना चाहिए।

मुख्‍यमंत्री ने युवाओं के साथ संवाद में साइबर अपराध, खेल कूद, सामाजिक एवं प्रशासनिक सेवाओं से जुडे सवालों का भी जवाब दिया। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि युवाओं को अपनी निजभाषा में संकोच नहीं करना चाहिए, राज्‍य में कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स होने हैं उसके बाद ओलंपिक कराने की भी तैयारी की जा रही है। युवाओं के लिए खेल जगत में बडा अवसर आने वाला है।