Move to Jagran APP

खंभात में दो गुटो में संघर्ष, आगजनी, कर्फ्यू

राज्य के खंभात शहर में हुए गुट संघर्ष में पथराव आगजनी को रोकने के लिए मौके पर पहुँची पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ रात भर के लिए कर्फ्यू लगा कर हालत को नियंत्रित कर लिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 04 Nov 2016 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 04 Nov 2016 03:17 AM (IST)
खंभात में दो गुटो में संघर्ष, आगजनी, कर्फ्यू

अहमदाबाद। राज्य के खंभात शहर में हुए गुट संघर्ष में पथराव आगजनी को रोकने के लिए मौके पर पहुँची पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ रात भर के लिए कर्फ्यू लगा कर हालत को नियंत्रित कर लिया। इस घटना में सात से भी अधिक पुलिस कर्मो घायल हुए। पुलिस ने एक हजार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी का दौर शुरू किया है।
यहां खंभात के पीठ बाजार क्षेत्र में रात को टैम्पू के टकराने की घटना के मद्धे नज़र दो कौम के व्यक्तियों के बीच नोक झोंक हुई। उसके बाद दोनों कौमों के लोगों को एकत्र होने पर मामला तूल पकड़ते ही पथराव शुरू हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। देखते ही देखते जो जहाँ है, वहीं से एक दूसरो कौम के लोगों पर प्रहार करने लगे।

loksabha election banner

लोगों ने एक दूसरे कौम की छोटी बडी नौ दुकानों एक मकान और पाँच छह छोटे बड़े वाहन फूंक दिए।
भयानक हालत की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने आँसू गैस के कई गोले दागे। मौके के हालत के मद्धे नजर पुलिस ने स्ट्रीट लाइटें बंद करवादी।

जानकारी मिलते ही रेंज आईजी, डीएसपी, डीवापएसपी, जिला कलेक्टर तथा राज्य आरक्षित बल की चार कम्पनियां तैंनात कर दी गयी। पुलिस ने हालत को नियंत्रित करने के लिए सुबह सात बजे तक के लिए कफ्यू लगा दिया। इस घटना में सात पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गये। एक हजार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तारी का दौर शुरू किया है।

पढें: दो ताले, तीन दीवार और 35 ओढ़ने वाले चादरों की सीढ़ी बना भागे थे आतंकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.