Lockdown: गुजरात में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सात के खिलाफ केस दर्ज
Lockdown लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ये लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे
वडोदरा, एएनआइ। गुजरात के वडोदरा में कोरोनो वायरस लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने सात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये लोग लॉकडाउन के दौरान स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हैं कि कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, गुजरात में वीरवार को आये 55 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों ने चिंता और बढ़ा दी है, इन नये मामलों में 50 मामले अहमदाबाद के हैं और दो मामले सूरत व एक-एक मामला दाहोद, आनंद और छोटा उदयपुर का है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 241 पर पहुंच गयी है।
अफवाह फैलाने वाले 55 गिरफ्तार
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। ओडिशा पुलिस ने वीरवार को 55 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कोरोना को लेकर सरकार द़वारा बनाये गये नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। वहीं 7 व 8 अप्रैल को 269 मामले दर्ज किये गये थे। इसमें 252 मामले लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के थे। चार मामले होम क्वारंटाइन उल्लंघन के थे और 10 मामले कोविड-19 नियम का उल्लंघन करने के थे। अब तक कोरोना से संबंधित मामलों में 300 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
Lockdown In Odisha : लॉकडाउन बढ़ाने वाला पहला राज्य बना ओडिशा, 30 अप्रैल तक बढ़ाई पाबंदी
Coronavirus: लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव की संख्या, तीन जमातियों से नौ और नौ से 119 संक्रमित