गुजरात जल जीवन मिशन में बड़ा घोटाला, कैग की रिपोर्ट में खुलासा; ठेकेदार को 73 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान
गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र में पेश कैग रिपोर्ट के अनुसार, जल जीवन मिशन में ठेकेदार को 73 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

गुजरात में जल जीवन मिशन में 73 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान
HighLights
कैग रिपोर्ट: जल जीवन मिशन में ठेकेदार को 73 करोड़ अतिरिक्त भुगतान।
ठेकेदार ने घरों के बजाय सामुदायिक नल लगाकर की वित्तीय अनियमितता।
पाइप खरीद और गलत जीएसटी से 54 करोड़ से अधिक का नुकसान।
राज्य ब्यूरो, गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट में जल जीवन मिशन में ठेकेदार को करीब 73 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करने का मामला सामने आया है।
ठेकेदार ने कुछ गांवों के घरों को नल का कनेक्शन देने के स्थान पर गांव में एक सामुदायिक नल और टैंक बनवाकर इतिश्री कर ली।
राज्य सरकार की वार्षिक कार्ययोजना तथा ई जल शक्ति पोर्टल के अनुसार, राज्य में 2022 में 91 लाख 18 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल योजना के तहत कवर करने की बात कही गई जबकि अप्रैल 2024 में 27 जिलों की जिला वार्षिक कार्ययोजना में करीब 15 लाख घरों तक ही नल कनेक्शन की बात कही गई।
कैग की रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता का उल्लेख करते हुए प्रोजेक्ट के लिए पाइप खरीद में 54 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। इसके अलावा गलत जीएसटी के कारण भी करीब 19 करोड़ रुपये की चपत लगी।
