Move to Jagran APP

उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट के ब्रेक फेल, पायलट की सतर्कता से 100 यात्रियों की जान बची

Indigo Flight. उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट के ब्रेक फेल हो गए। मगर पायलट की सतर्कता से 100 यात्रियों की जान बच गई।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 11:37 AM (IST)
उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट के ब्रेक फेल, पायलट की सतर्कता से 100 यात्रियों की जान बची
उड़ान भरने से पहले इंडिगो की फ्लाइट के ब्रेक फेल, पायलट की सतर्कता से 100 यात्रियों की जान बची

अहमदाबाद, जेएनएन। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पुणे जाने के लिए उड़ान भरने से पहले इंडिगो फ्लाइट के पायलट की सतर्कता से 100 यात्री बाल-बाल बच गए। पायलट ने ब्रेक फेल होने पर विमान को रन वे पर ही रोक दिया गया। इसके बाद बहुत धीमी रफ्तार से रन वे से हटाया गया। दो घंटे की मरम्मत के बाद यह उड़ान पुणे के लिए रवाना हुई। यदि यह उड़ान होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

loksabha election banner

अहमदाबाद के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से मंगलवार को इंडिगो  की ( 6 इ- 351) अहमदाबाद-पुणे जाने वाली फ्लाइट शाम 4.35 बजे निर्धारित समय पर रन वे पर पहुंची। फ्लाइट उड़ान के लिए रफ्तार पकड़े, इससे पहले पायलट ने फ्लाइट को रोककर ब्रेक फेल होने की जानकारी यात्रियों को दी। एनाउंसमेंट होते ही विमान में बैठे 100 यात्रियों के होश उड़ गए। पायलट ने एटीसी को हालात से अवगत कराते हुए उड़ान रद करवा दी।

इस दौरान पायलट ने धीरे-धीरे एरोप्लेन को पार्किंग में लाकर तकनीशियनों को इसकी जानकारी दी। इसमें बैठे यात्रियों को सुरक्षित उतारकर टर्मिनल में लाया गया। टेक्निशियनों द्वारा मरम्मत के बाद इसे पुणे के लिए रवाना किया गया। हालांकि, तब तक दो घंटे विलंब हो गया था।

यदि इसकी जानकारी नहीं हुई होती और उड़ान भरने के बाद पुणे में लैंडिंग करते समय रफ्तार के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मगर पायलट की सतर्कता से बड़ी घटना होते-होते टल गई।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.